बलिया
बलिया आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अस्पताल के उद्घाटन के साथ कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक 5 अक्टूबर को बलिया आने वाले हैं। डिप्टी सीएम यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके दौरे पर पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। वहीं डिप्टी सीएम के बलिया आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा डिप्टी सीएम के दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। जिसके मुताबिक उपमुख्यमंत्री बाबा रामदल सूरजदेव हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ग्राम पटना, रसड़ा के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।
इसके बाद वह बयासी गांव श्री जीयर स्वामी चातुर्मास स्थल निकट जनेश्वर मिश्र सेतु थाना दुबहड़ में चल रहे चातुर्मास यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री बलिया से रवाना हो जाएंगे।
बलिया
बलिया के CRPF जवान का इलाज के दौरान निधन, लोगों ने नम आंखों के साथ दी अंतिम विदाई
बलिया जिले के खेजूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ जवान का शव तिरंगे में लिपटा हुआ गृह ग्राम पहुंचा। जवान को तिरंगे में लिपटा देख लोगों की आंखें नम हो गई। सम्मान के साथ जवान के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ के जवान अख्तर हुसैन खान (58) 1985 में सेना में भर्ती हुए थे। वे वर्तमान में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर रांची में तैनात थे। कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई, उन्हें मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
सीआरपीएफ की 95 बटालियन वाराणसी के सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह और इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह माहौल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
बलिया
बलिया: राज्यमंत्री दानिश आजाद को भाजपा ने बनाया स्टार प्रचारक
लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। राजनैतिक दलों की ओर से स्टार प्रचारकों की नियुक्ति कर प्रचार अभियान को तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी हो गई।
इस सूची में यूपी में प्रचार के लिए पार्टी से जुड़े 40 स्टार प्रचारकों के नाम हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दनिश आजाद अंसारी का भी नाम शामिल है। दानिश आजाद को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है।
दानिश 2 बार भाजपा की सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उनकी मुस्लिम समाज में अच्छी पकड़ है। मुस्लिम वोटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए दानिश को स्टार प्रचारक बनाया गया है। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा वह प्रमुख मुस्लिम चेहरे के तौर पर शामिल हैं। दानिश आजाद का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकास को जी गति मिली है वह पिछले 70 सालों में नहीं मिली। सबका साथ और सबका विकास के तर्ज पर समाज के हर वर्ग के लोगों का विकास हो रहा है। मुस्लिम समाज के लोग अब किसे के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। उन्हें पता चल गया है कि उनका अच्छा हितैषी कौन है। यह पार्टी की ओर से नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद काफी उत्साहित भी हैं।
बलिया
बलिया: लोकसभा प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हुआ जानलेवा हमला
बलिया के फेफना थाना अंतर्गत बंधैता गाँव में भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बलिया लोकसभा सीट से प्रत्याशी कैप्टन वैभव सिंह पर हमले की घटना सामने आई थी। घटना जनसम्पर्क पर जाते समय हुई थी। इस घटना के बाद कैप्टन वैभव सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उनके ऊपर जान से मरने की नीयत से पत्थरबाजी करते हुए हमला किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन वैभव सिंह ने बताया कि भारतीय जननायक पार्टी उन्हें बलिया लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। वे 25 मार्च को अपने पैतृक गांव से दोपहर के लगभग ढाई बजे बंधैता गांव में जनसम्पर्क के लिए अपनी गाड़ी से कुछ साथियों के साथ जा रहे थे।
इस बीच कुछ असामाजिक तत्व नारेबाजी करते हुए मेरे वाहन पर पत्थर बाजी कर दिया। जिससे मेरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने फेफना थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
-
बलिया4 days ago
बलिया: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत
-
बलिया2 days ago
बलिया: होली की छुट्टी पर घर आए BSF जवान की छत से गिरने से मौत
-
featured6 days ago
बलिया में युवक ने सरेआम महिला को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
-
featured2 weeks ago
बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
-
बलिया1 week ago
बलिया: 3 घंटे हुई बारिश से पानी- पानी हुआ शहर, फसलों को हुआ नुकसान
-
featured2 weeks ago
बलिया पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उभांव सहित कई थानों के इंचार्ज बदले
-
featured1 week ago
बलिया: खाताधारकों के खाते से अचानक गायब हो गए 16 लाख, सब पोस्ट मास्टर सस्पेंड
-
बलिया1 week ago
बलिया के एसपी-डीएम ने चुनाव कार्यालय, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण