बलिया। जिले में बाढ़ से बिगड़े हालातों को सुधारने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। यहां तक कि जिलाधिकारी अदिति सिंह मैदान में उतर कर स्थिति संभाल रही हैं। और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनका हाल जान रही हैं। जहां आज जिलाधिकारी बलिया अदिति सिंह और पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गोपालपुर उदयी छपरा में एसडीआरएफ की बोट पर सवार होकर बाढ़ और कटान पीड़ितों का हाल जाना। जिलाधिकारी अदिति सिंह जैसे ही बोट से बस्तियों में पहुंची मूसलाधार बारिश होने लगी।
उन्होंने बारिश भीगते हुए लोगों से मुलाकात की। जिलाधिकारी उदयी छपरा में कटान पीड़ितों का हाल देख स्तब्ध रह गई। अदिति सिंह ने कहा कि दैविय आपदा में आप लोग अपने आप को सुरक्षित रखिये, शासन प्रशासन की ओर से हर सम्भव सुविधा दी जाएगी। हालांकि बारिश तेज होने की वजह से जिलाधिकारी अदिति सिंह ज्यादा देर तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नहीं रुक पाईं। लेकिन उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शासन प्रशासन उनकी मदद करने में लगा है। उन्हें इस मुश्किल वक्त का हिम्मत से सामना करना चाहिए।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…