बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड के महीनों बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस मुख्य आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे मृतक के परिजनों में बहुत आक्रोश है।
इसी बीच मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मृतक जलेश्वर सिंह ने छोटे भाई नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है। और कहा है कि अगर 24 नवंबर तक हरि सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह कर देंगे।
नितेश कुमार ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि पिछली सात जुलाई को मेरे भाई जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की रंजिशन दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संदर्भ में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें हरि सिंह मुख्य आरोपी है। चार माह बीत जाने के बाद भी राजनीतिक दबाव में हरि सिंह के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 24 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने लखनऊ में आत्मदाह कर लूंगा। हत्याकांड में एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…