बलिया में मंगलवार की सुबह नौ बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रसड़ा बलिया कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर मार्ग स्थित गौरपुरा मोड़ पर घटी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरपुरा निवासी कमलदेव (60) अपनी पुत्री आशा देवी (35) पत्नी रामाश्रय को, उसकी ससुराल औरापुर(गाजीपुर) पहुंचाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। इस बीच रसड़ा की तरफ से तेज गति से आ रहा बाइक सवार दोनों को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से टकरा गया।
इससे कमलदेव, आशादेवी और बाइक सवार गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने के गौरा निवासी त्रिलोकी (22) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं कमलदेव एवं त्रिलोकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कमलदेव ने बलिया जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं बाइक सवार युवक त्रिलोकी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। उधर, पिता-पुत्री की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो मौतों से गांव में भी मातम पसर गया है।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…