featured

बलिया में बाढ़ से फसल बर्बाद, मुआवजे की आस में 69 गांवों के 1723 किसान

बलिया। उत्तरप्रदेश में बाढ़ के बाद बर्बादी का आलम देखने को मिल रहा है। फसले खराब होने से किसान परेशान हैं। 69 गांवों में हेक्टेयर में फसल का नुकसान 33 प्रतिशत से अधिक हुआ है। गंगा और सरयू नदी में बाढ़ से करीब एक हजार 723 प्रभावित हुए हैं। जो सरकार से जल्द सर्वे कर नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। हालांकि सर्वे के साथ ही किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार से मुआवजा मिलने के बाद ही किसानों को राहत मिलेगी। बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद होने से उनके सामने कई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। अब सरकार की किसानों का सहारा है।
गंगा और सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित जिले में 69 गांव ऐसे हैं, जहां बोई गई फसल का 33 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ है। इससे कुल एक हजार 723 किसान प्रभावित हुए और 712 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल का नुकसान हुआ है। अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने बताया कि सदर तहसील के 54 गांवों के 1236 किसान और 263 हेक्टेयर भूमि, बैरिया के दो गांवों के 54 किसान और 24 हेक्टेयर भूमि और बांसडीह तहसील के 13 गांव के 433 किसान और 424 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है, जहां बोई गई फसल का 33 फीसदी से अधिक का नुकसान हुआ है। इन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है।

बाढ़ के बाद बर्बाद का मंजर देखने को मजबूर किसानों के लिए अब सरकार की सहारा है। सरकार की ओर से भी किसानों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है। इतना ही नहीं सर्वे भी कराया जा रहा है। मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। अपर जिलाधिकारी ने नुकसान को लेकर जानकारी भी दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों को जल्द ही उनकी फसल का उचित मुआवजा मिल जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

22 hours ago

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में…

2 days ago

बलिया निवासी रिटायर्ड जवान ने बीटेक छात्र को मारी गोली, हुई मौत, हत्या के आरोपी पिता ,पुत्री गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…

2 days ago

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

3 days ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

3 days ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

3 days ago