बेल्थरा रोड
बेलथरा रोड- पूर्व प्रधान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
बलिया। बेलथरा रोड क्षेत्र के चंदायर कलाँ ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सदिक अनवर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। सदिक अनवर वर्ष 2015-2022 तक गावं के प्रधान थे। सादिक अनवर के पिता भी गावं के दो बार प्रधान रह चुके थे। पूर्व प्रधान के निधन के बाद इलाके में शोक व्याप्त है। निधन की जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान के छोटे भाई शाहिद अनवर ने बताया की चंदायर कलाँ स्थित आवास पर रात करीब एक बजकर 11:30 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अपने सरल स्वभाव के कारण सभी से उनके अच्छे संबंध थे। सदिक अनवर अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गए। उनके छोटे भाई शाहिद अनवर ने बताया की परिवार के लिए बहुत बहुत बुरा समय है। घर में बड़े भाई का जाना बेहद कष्टकारी है।
भाई सुबह से लेकर रात तक गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ते थे। उनकी संवाद शैली सभी को जोड़े रखने वाली थी। लोगों की समस्याओं को दूर कराने के लिए भी वह तत्पर रहते थे। सादिक अनवर को बृहस्पतिवार यानी आज शाम 5 बजे ईदगाह पर सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
featured
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत
बलिया में सड़कों पर हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मंगलवार सुबह भी जिले के नगरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अबतक चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। मृतक होने वालों में थाना नगरा में खनवर के वहीं एक थाना हलधरपुर जनपद मऊ का बताया जा रहा है वहीं एक अज्ञात जिसका शिनाख्त नहीं हो सका है। जबकि एक घायल था, जिसको उपचार कर छोड़ दिया गया।
featured
भगवान राम पर आपतिजनक टिप्पणी, बलिया से दो आरोपी गिरफ्तार !
बलिया के बेल्थरारोड की उभांव पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।
बता दें उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मानगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया।
इस पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
featured
बलिया के बेल्थरा रोड में दामाद ने ससुर को मारी गोली, हुई मौत
बलिया के बेल्थरा रोड में एक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सोमवार रात 11 बजे की है। मृतक बलिया जिला के बांसडीह निवासी थे। वो बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि भी थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित पन्नालाल कटरा की कॉलोनी में मनीष सिंह नामक व्यक्ति ने अपने चचिया ससुर शत्रुघन सिंह (55) पुत्र स्व. कामता सिंह को गोली मारी। आनन फानन में उनको इलाज के लिए मऊ ले जाया गया जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । मृतक की पुत्री के लिखित तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
परिजनों के अनुसार आरोपी मनीष का मानसिक संतुलन अचानक बिगड़ जाने से घर के अंदर अनाप शनाप बोल रहे थे। इसी बीच अपनी पत्नी नेहा से विवाद कर लिया। नेहा के चिल्लाने पर पड़ोस के कमरे में सोए चचिया ससुर मृतक शत्रुधन सिंह आ गए। इस दौरान मनीष सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से चचिया ससुर के सीने के नीचे दो फायर झोंक दिया जिसकी गोली कमर से ऊपर पीछे से निकल गई। सूचना पाकर आनन फानन में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्र तथा पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
चोटिल हालत में शत्रुधन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के लिए मऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
दूसरी तरफ मनीष सिंह की बाई पैर के पांव में पिस्टल की गोली लगी है जो आर-पार हो चुकी है। उसका भी प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में कराया गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम अहमद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का विधिवत निरीक्षण किया।
-
बलिया1 week ago
बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-
featured15 hours ago
बलिया के चंद्रशेखर : वो प्रधानमंत्री जिसकी सियासत पर हमेशा हावी रही बगावत
-
बलिया5 days ago
बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: मोबाइल चार्ज में लगाते समय करेंट की चपेट में आया अधेड़, मौके पर हुई मौत
-
बलिया1 week ago
बलिया: खेत में सिंचाई के दौरान 2 सगे भाईयों को लगा करंट, एक की मौत
-
बलिया3 days ago
बलिया में अचानक आग का गोला बनी पिकअप गाड़ी, करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा
-
बलिया5 days ago
बलिया: JDU को बड़ा झटका, अवलेश सिंह ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
-
बलिया3 weeks ago
बलिया पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिले में किया फ्लैग मार्च, लोगों को दिया शांति का संदेश