बलिया

बलिया में कानून-व्यवस्था ध्वस्त! पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

बलिया में कानून व्यवस्था पूरी तरह फ्लाप साबित होते दिख रही है। ताज़ा मामला पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या का है। शुरुवाती जानकारी के अनुसार रसड़ा तहसील कोर्ट से जमानत कराकर लौट रहे पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दहशत फैल गई। घटना गुरुवार सायं शाम बजे की है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

दरअसल गडवार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) अपने गांव के दो लोगों के बीच जमीनी विवाद में गडवार थाना गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 शांतिभंग में चालान कर दिया। एक पक्ष की जमानत कराने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान रसड़ा तहसील चले गए। जमानत कराकर वह एक बाइक पर दो लोगों के साथ घर लौट रहे थे।

संवरा लोहटा रोड पर पुलिया के पास अचानक अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व प्रधान अचेत हो गए। लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस छानबीन में लगी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

23 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

1 day ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

1 day ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

1 day ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

2 days ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

2 days ago