बलिया डेस्क : देश के जानेमाने मानवाधिकार कार्यकर्ता चितरंजन सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद बलिया में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते 18 जून को उनकी तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। वहां से 21 जून को चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर किया था।
22 जून को बीएचयू वाराणसी के चिकित्सक ने भी उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। तब से जिले के सुल्तानपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर उनका इलाज चल रहा था।
उनके छोटे भाई वरिष्ठ पत्रकार मनोरंजन सिंह के अनुसार शाम को जब इस बात का अंदेशा हुआ कि उनकी सांस नहीं चल रही है तो डॉक्टर को बुलवाया गया। डॉक्टर ने चेक करने के बाद उनके निधन की पुष्टि की। इसके बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। चितरंजन सिंह वर्तमान समय में पीयूसीएल (लोक स्वातंत्रय संगठन) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…