बलिया के फेफना थाना क्षेत्र में अधेड़ की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या से आक्रोशित महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति बेकाबू होने लगी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना मटिहीं गांव की है। जहां बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष के लोचन राजभर की मौत हो गयी। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने लोचन की गला दबाकर हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। महिलाओं ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और स्थिति पर काबू पाया। माहौल ज्यादा न बिगड़े, इसके मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…