बलिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश तिरंगमय हो गया है। प्रधानमंत्री की अपील पर जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बलिया के सिकंदरपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व विधायक संजय यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
बता दें रविवार को सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज मैदान से निकाली गई। बस स्टेशन चौराहा, नगरा मोड़ होते हुए इंदिरा मार्केट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। जहां पूर्व विधायक संजय यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।
सभा को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भोला सिंह, अरविंद राय, विजय जायसवाल, उमा शंकर राजभर आदि ने भी संबोधित किया। और संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया।
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…
बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…