बलिया में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी) का गठन कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के द्वारा जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और जिला महामंत्री शुभम कुमार गुप्ता को मनोनीत किया है।
गुदरी बाजार बलिया में प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा मनोनीत पदाधिकारी को मनोनीत पत्र सौंपा गया। इस दौरान डॉक्टर बद्रीनारायण गुप्ता, शिव कुमार कौशिकेय, देवेन्द्र कुमार गुप्ता, राम अवतार सरावगी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी (अध्यक्ष/महामंत्री) का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
मनोनीत जिला अध्यक्ष गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा कि जनपद की व्यापारिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत तरिके से संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी जायेगी।
इस क्रम में आर0टी0आई0 के कार्यक्रम मनोज राय हंस, ई० राम दयाल वर्मा, केन्द्रिय उपभोक्ता फोरम के डायरेक्टर सुनील यादव, फौजी एम०पी० पाण्डेय, नीतेश त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा), परवेज अहमद, डॉ0 परमात्मा प्रसाद गुप्ता, डॉ० कृष्णा कुमार, डॉ० अशोक कुमार राकेश कुमार वर्मा, गोरख नाथ वर्मा एडवोकेट, हरि जी हर्ष अग्रवाल रौनिहार आदि सैकड व्यापारी मौजूद रहे।
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…
भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर की उपस्थिति में…
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…