बलिया

JDU का कार्यकर्ता सम्मेलन: अवलेश सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा-2024 के लिए अभी से कसे कमर

बलिया। यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं। शनिवार को जदयू का देवरिया जिले के सलेमपुर में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसके मुख्यतिथि बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार थे कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश कुमार सिंह भी शामिल हुए।
बता दें सलेमपुर के सर शैयद कॉलेज में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि जदयू का सदस्यता अभियान शुरु हो चुका है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि लोगों के बीच जाएं और जदयू की नितियों और बिहार के विकासकार्यों से लोगों को अवगत कराएं।

अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी तो लोग जदयू से जुड़ना पसंद करेंगे और पार्टी मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि हमारा मुकाबला लोगों को ठगने वाली एक पार्टी से है।

Ritu Shahu

Recent Posts

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

18 mins ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

2 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

19 hours ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

21 hours ago

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ विज्ञान की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…

24 hours ago

JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में…

1 day ago