बलिया स्पेशल

बदमाश हरीश पासवान के एनकाउंटर पर जानिए क्या बोले पूर्व जिपं सदस्य जलेश्वर के परिजन

बलिया में कुख्यात बदमाश हरीश पासवान के एनकाउंटर को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को न्यायपूर्ण बताया। और एनकाउंटर पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस पर भरोसा जताया है। बता दें कि पुलिस के एनकाउंटर पर कुख्यात बदमाश हरीश पासवान को सिर पर गोली लगी। जिससे उसकी मौत हो गई है। गौरतलब है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की 7 जुलाई को बैरिया के चिरैया मोड़ पर दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी।जिसमे हरीसिंह बैरिया, हरीश पासवान बाबूबेल, सबल सिंह, राजनारायण पांण्डेय को जलेश्वर के परिजनों ने नामजद किया था। जिसमे सबल सिंह और दो गैर नामजद अधिवक्ता अभय भारती और सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सबल सिंह को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। अभय भारती और सुनील सिंह अभी भी न्यायिक हिरासत में है। जबकि हरीश पासवान को पुलिस ने मार गिराया है। वहीं हरी सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

हरीश पासवान के एनकाउंटर को लकर जलेश्वर सिंह के बड़े भाई संजय सिंह ने कहा कि एक कुख्यात मारा गया दूसरा बाहर है। जिसदिन इसको सजा मिल जाएगी उस दिन मेरा परिवार मानेगा की हमलोगों को न्याय मिल गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

1 hour ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

21 hours ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

2 days ago

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में…

3 days ago

बलिया निवासी रिटायर्ड जवान ने बीटेक छात्र को मारी गोली, हुई मौत, हत्या के आरोपी पिता ,पुत्री गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…

3 days ago

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

4 days ago