बलिया जेल में बिंदी बनाई जाएंगी। कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को बिंदी बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उद्योग विभाग की मदद से रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। बंदियों की ओर से जो बिंदियां बनाई जाएंगी उसे बेचा जाएगा। जिससे बंदियों की आमदनी भी बढ़ सकेगी।
बता दें कि शुरुआती तौर पर वन डिस्ट्रिक, वन उत्पाद (ओडीओपी) में चयनति मनियर की बिंदी पर विचार किया गया। जेल प्रशासन ने मई में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन की ओर से इस पर मंजूरी दे दी गई है।बिंदी निर्माण के लिये मनियर के बिंदी कारोबारियों से बातचीत भी हुई है, ताकि वह रॉ मैटेरियल उपलब्ध करा सके।
बिंदी निर्माण के लिए बंदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्योग विभाग की मदद से ओडीओपी में चयनित इस उत्पाद का जेल में एसेम्बल किया जाएगा। रॉ मैटेरियल के लिये मनियर के कारोबारियों से भी बातचीत हुई है। वहीं बिंदी निर्माण के लिए जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है इसके लिए जेल के अंदर एक कमरे को तैयार किया जा रहा है।
बंदी कल्याण एवं पुनर्वास सहकारी समिति की ओर से जिला कारागार परिसर में आउटलेट खोला जाएगा। इसमें बंदियों की ओर से तैयार होने वाली बिंदी की बिक्री की जाएगी। जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह का कहना है कि कौशल विकास मिशन के तहत बंदियों को बिंदी बनाने के लिये प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे जेल के बंदियों को काम करने का मौका मिलेगा। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। जेल से बाहर आने के बाद भी वह इस काम को आगे बढ़ा सकते हैं।
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…
भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर की उपस्थिति में…
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…