बलिया। मऊ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण मामले में एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस करवाई के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आरटीओ प्रशासन आजमगढ़ आरएन चौधरी के मुताबिक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में राजेश्वर यादव को निलंबित करके राज्य मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
बता गया है कि जिस समय एंबुलेंस का बाराबंकी जनपद में पंजीकरण हुआ था उस समय एआरटीओ राजेश्वर यादव की वहीं पर तैनाती थी। जुलाई 2019 में राजेश्वर यादव की बलिया में तैनाती हुई थी। राजेश्वर यादव पर हुई करवाई से परिवहन महकमे में हड़कंप की स्थिति है। इस संबंध में पूछने पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कुछ कहने से कतराते हैं। कर्मचारियों ने इतना जरूर बताया कि लगभग दो साल की तैनाती के दौरान राजेश्वर यादव का नाम बलिया में किसी विवाद में सामने नहीं आया।
बता दें एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव वर्ष 2013 में बाराबंकी में तैनात थे, उस दौरान उनके द्वारा ही मुख्तार की एंबुलेंस का फर्जी पते पर रजिस्ट्रेशन किया गया था। मामले में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही परिवहन विभाग के मुख्यालय में उन्हें संबद्ध करने का आदेश जारी कर दिया। बांदा जेल में बंद मुख्तार ने पिछले दिनों बाराबंकी पुलिस को बयान में यह माना था कि उसने सोच समझकर एंबुलेंस खरीदी और रजिस्ट्रेशन बाराबंकी से कराया था।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…