मनोरंजन

एक बार फिर विवादों में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, शराब के नशे में एक्ट्रेस की कर दी पिटाई

हॉल ही में शादी के पवित्र बंधन में बंधे भोजपुरी  सुपरस्टार और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के सिंगर एक्टर पवन सिंह  एक बार फिर विवादों में फसते  नज़र आ रहे है। खबरों  के मुताबिक, कथित तौर पर पवन सिंह ने अपनी को-स्टार और भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री अक्षरा सिंह की शराब के नशे में पिटाई कर दी है।

पत्रकार और भोजपुरी फिल्मों के पीआर शशिकांत सिंह ने यह जानकारी दी है। शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के बारे में सूत्रों से खबर आ रही है कि उन्होने शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई की। इस दौरान होटल के कर्मचारी जब अक्षरा सिंह को बचाने आये तो पवन सिंह ने उनके सामने अक्षरा सिंह का बाल पकड़कर उनका सिर दीवार से टकरा दिया।

आगे उन्होंने लिखा कि अक्षरा और पवन सिंह यहां सिलवासा में एक फिल्म की शुटिंग कर रहे हैं। इस बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सिलवासा के होटल दमन गंगा में गुरुवार की रात साढ़े ग्यारह बजे घटी। सूत्रों की मानें तो इस घटना में अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। मेरे सूत्रों ने तो यहां तक दावा किया है कि जब से पवन सिंह की शादी हुई है तब से अक्षरा सिंह पर उनका जुल्म बढ़ गया है। वे लगातार उन्हे फिल्मों से भी निकलवा रहे हैं।

इस मारपीट की घटना के बारे में मेरे सूत्रों ने दावा किया है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे और वे अपने कमरे से बाहर निकलने लगे उस समय उन्हे अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होने अक्षरा सिंह को गाली देते हुए उनके साथ मारपीट किया। पवन सिंह की आवाज सुनकर होटल के स्टाफ भी वहां पहुंचे जिसके बाद अंहकार में चूर इस सुपरस्टार ने फिर अक्षरा सिंह की पिटाई की।

शशिकांत सिंह ने लिखा कि सूत्रों की माने तो इस फिल्म में अक्षरा सिंह का काम खत्म हो गया था और वे मुंबई लौटने वाली थीं मगर रात हो गया था और उन्हे गाड़ी खुद चलाते हुए आना था जिसके कारण वे होटल में रुक गयीं कि सुबह जायेंगी मगर इसी बीच पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट किया। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह और पवन सिंह का नाम प्रेम प्रसंग में काफी उछला था। कई कार्यक्रमों में पवन सिंह ने लोगो से अक्षरा सिंह का परिचय यह कहते हुए कराया था कि यह आपकी भाभी हैं।

मगर इसी बीच अचानक पवन सिंह ने शादी कर लिया जिसके बाद पूरी इंडस्ट्रीज चौक गयी थी। फिलहाल पवन सिंह द्वारा एक महिला अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ बेरहमी से की गयी मारपीट की जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है। इस स्टार ने अक्षरा सिंह के बारे में कई कार्यक्रमों में कहा था कि यह मेरा प्यार है। फिलहाल मारपीट की इस घटना से अक्षरा सिंह पर क्या बीत रही होगी यह तो वही जानें मगर पवन सिंह द्वारा शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करने की घटना वाकई काफी शर्मनाक है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

5 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

9 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

9 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

11 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

1 day ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

1 day ago