Uncategorized

प्रियंका गाँधी का एक और बड़ा दांव, अब इस दिग्गज से मिलाया हाथ…

देश में चुनाव का माहौल अगले 3 महीने के भीतर लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस बीच देश में सभी पार्टियों अपनी रणनीति बना रही हैं और नेता भी अपना दल छोड़कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। कभी कोई किसी पार्टी में शामिल हो जाता है तो कोई किसी पार्टी में। इसी बीच खबर आ रही है कि मोदी सरकार में मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल का रुख बदलने लगा है। दोस्तों जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है मोदी सरकार के करीबी दल उन्हें आंख दिखा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद अनुप्रिया पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को अल्टीमेटम दे दिया है।

उनके तेवरों से यह साफ नजर आ रहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ सकती है। साल 2019 के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लग सकता है। आपको बता दें कि अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि हमारी बातचीत करने का वक़्त खत्म हो चुका है और अपना दल अब कोई भी फैसला लेने के लिए बिल्कुल स्वतंत्र है। ऐसा माना जा रहा है कि अब बीजेपी को 2019 चुनाव से पहले एक और झटका लगने वाला है।

इसी के साथ आपको बता दें कि अपना दल की अनुप्रिया पटेल और अध्यक्ष आशीष पटेल नी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लंबी बैठक की है। आपको बता दे कि यह बैठक प्रियंका गांधी के घर पर हुई और इसमें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से गठबंधन पर बातचीत हुई। अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल ने अपने अंतिम निर्णय के लिए प्रियंका गांधी से 1 हफ्ते का समय मांगा है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति की चर्चा पूरे देश में हो रही हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 74 सीट जीतने का दावा किया है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन हो गया है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीटों की एक बड़ी तादाद सपा और बसपा के पक्ष में आएगी और साथ ही कांग्रेस ने भी अपना पत्ता खोल दिया है। जिसके बाद कांग्रेस ने अब उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को थमा दी है।

बलिया ख़बर

Share
Published by
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

4 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

8 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

9 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

10 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

1 day ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

1 day ago