featured
प्रियंका सिंह ने बलिया का बढ़ाया मान, GTG 2016 सामाजिक विज्ञान में किया टॉप !
बलिया। मेहनत के बल पर जो चाहो वो हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ रोहना गांव की प्रियंका सिंह ने कर दिखाया। उन्होंने GTG 2016 सामाजिक विज्ञान में बालिका वर्ग में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रियंका सिंह ने अपने गांव के साथ ही बलिया का भी नाम रोशन किया।प्रियंका की सफलता से उनका पूरा परिवार खुश है। गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई।सभी प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं। रोहना गांव की प्रियंका सिंह पत्नी प्रवीण सिंह, पुत्रवधु अजीत सिंह ने अपने मेहनत के दम पर लगातार तीसरी नौकरी हासिल की। कल रात माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान का परिणाम जारी किया गया।
जिसमें प्रियंका सिंह ने पूरे प्रदेश में बालिका वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता पर प्रियंका सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य पूर्वक परिश्रम करता है उसे सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को दिया है। इस सफलता से पूरे ग्राम सभा में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बता दें कि प्राथमिक विद्यालय में और राजकीय इंटर कॉलेज में इनका चयन हो चुका है। उप्र माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा गुरुवार को जारी किए गये परिणाम में प्रियंका सिंह ने प्रदेश स्तर पर तीसरा
स्थान प्राप्त करके अपने जनपद बलिया का मान बढ़ाया है। गुरुवार को टीजीटी सामाजिक विज्ञान विषय का अंतिम परिणाम जारी किया गया था। जिसमें प्रियंका सिंह पत्नी प्रवीण सिंह ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। मूलत: रोहना बलिया की रहने वाली प्रियंका अपने पति प्रवीण सिंह के साथ सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी में लगे हुई हैं। इसके पहले प्रियंका का चयन राजकीय माध्यमिक कॉलेज में इसी पद के लिए हो चुका है तथा नियुक्ति बाकी है।
इससे पहले प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका पद के लिए इनका चयन हुआ था, जिसे इन्होंने जॉइन नहीं किया था। प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय पति प्रवीण सिंह को देते हुए कहा कि इनके प्रोत्साहन एवं समर्पित सहयोग से ही सफलताओं की यह झड़ी लग सकी है। साथ ही माता-पिता व सास-ससुर के आशीर्वाद एवं स्नेह को भी इन्होंने अपनी सफलता में सहायक बताया है। प्रतियोगियों को तैयारी में धैर्य एवं सतत परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए इन्होंने कहा कि- इस पथ का उद्देश्य नहीं है श्रांत भवन में टिक रहना, किंतु पहुंचना उस सीमा तक जिसके आगे राह नहीं।
featured
बलिया के अरुण केंपस कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में लहराया अपना परचम।
बलिया जनपद के बलिया गढ़वाल रोड मुख्य मार्ग पर कट्टर नाले के पास वरुण केंपस कोचिंग की है। जहां कोचिंग के छात्र आयुष सिंह पुत्र गुप्तेश्वर सिंह ग्राम गोपाल नगर सिवारन के मठिया ने ऑल इंडिया रैंक में 433 वा रैंक लाकर अपने कोचिंग सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
वही वरुण केंपस कोचिंग के तीन छात्र-छात्राओं ने सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा पास किया है जिसमें से अभिमन्यु गुप्ता पुत्र प्रद्युम्न गुप्ता ग्राम सोनाड़ीह बेल्थरा रोड व छात्रा में नंदिनी पुत्री हरिद्वार प्रजापति ग्राम जेपी नगर गढ़वार रोड ने सैनिक स्कूल परीक्षा में अपना परचम लहराया है, छात्र-छात्राओं सहित जब अभिभावकों से भी बात किया गया तो अभिभावको का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
वहीं छात्र छात्राओं ने ऐसे कोचिंग में पढ़ने का सभी बच्चों को आवाहन भी किया। वही बताएं कि इस कोचिंग में टीचर बहुत ही अच्छे से पढ़ते हैं जैसा लगता है कि जादू हो रहा है। वही बच्चों ने अरुण सर का काफी तारीफ किया। वहीं अभिभावकों का कहना कि ऐसा कोचिंग रहेगा तो कोई भी बच्चा अपने लक्ष्य तक पहुंच सकता है।
वही हम बात करें अरुण केंपस लाइब्रेरी का तो लाइब्रेरी में भी पढ़कर एक छात्र ITI भी पास कर लिया है। जिसका नाम कृपाशंकर पुत्र राम आशीष राम ग्राम इंदौर ब्लॉक चिलीकहर ने आईआईटी में भी अपना परचम लहरा दिया है।
उस छात्र ने बताया कि हमने बहुत लाइब्रेरिय में पढ़ा है लेकिन इतना शांत और इतना स्वच्छ लाइब्रेरी नहीं मिलती है। अगर किसी छात्र-छात्राओं को शांत वातावरण में पढ़ाई करनी हो तो अरुण केंपस लाइब्रेरी को ही चुने ।आई सुनते हैं वहां पर उपस्थित छात्रों व अभिभावक सहित अध्यापकों का क्या कहना है
featured
बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में एक नवविवाहिता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पूरी घटना सामने आने के बाद सभी लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर नवविवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
जानकारी के मुताबिक, केवरा गांव के रहने वाले सतेंद्र गोंड़ की पत्नी 24 वर्षीय शोभा देवी ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतिका की सास गांव के एक बच्चे के मुंडन संस्कार में गयी हुई थी। वहीं उसके ससुर सब्जी की दुकान पर थे। पति केवरा बाजार में सब्जी तौलने के काम में गया था।
मृतका के पति ने बताया कि करीब दस बजे के आसपास बाजार से ही अपनी पत्नी को फोन किया तो उसने फोन काट कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब दीवाल फांदकर अंदर घुसा तो देखा कि शोभा फंदे से झूली थी।
मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन तब तक शोभा की जान जा चुकी थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता तारकेश्वर शाह ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 15 मई को उनकी पुत्री का विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उसके साथ ससुराल में दुर्व्यवहार किया जाता रहा। उसने कई बार इसकी शिकायत की थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
अभी एक माह पूर्व ही मृतका के ससुराल व मायके वालों के बीच विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी। सुलह समझौता होने के बाद मृतका मायके से ससुराल वापस रहने आई थी, लेकिन फिर भी हालत नहीं सुधरे और महिला ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।
featured
बलिया पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उभांव सहित कई थानों के इंचार्ज बदले
बलिया के पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। पुलिस विभाग में कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। एसपी देवरंजन ने जनहित और प्रशासनिक हित में ये फैसला लिया है। पुलिस विभाग में अचानक हुई इस प्रशासनिक सर्जरी से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, एसपी ने तत्काल प्रभाव से 3 निरीक्षकों एवं 19 उप निरीक्षकों का तबादला किया है। जिसमें 2 थाना प्रभारियों का कार्यक्षेत्र भी शामिल है। इसके साथ ही एसपी ने थानाध्यक्ष पकड़ी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एसपी देवरंजन ने प्रभारी निरीक्षक को उभांव डीके श्रीवास्तव को प्रभारी डीसीआरबी, निरीक्षक विपिन सिंह को प्रभारी मीडिया सेल को प्रभारी निरीक्षक उभांव, प्रभारी डीसीआरबी राजेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी का चार्ज दिया है।
इसके साथ ही थानाध्यक्ष पकड़ी पवन को एसपी ने पुलिस लाइन के लिए भेज दिया है। उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है।
इधर पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सरफराज को एसएसआई गड़वार, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को थाना फेफना उप निरीक्षक सुशील दुबे को एसएसआई थाना बैरिया, उप निरीक्षक विनोद कुमार को प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज थाना सुखपुरा, उप निरीक्षक राजेश वर्मा को एसएसआई थाना सुखपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव और नीरज यादव को थाना हल्दी, उप निरीक्षक लालमणि सरोज को प्रभारी चौकी गोपालनगर थाना रेवती, उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा को एसएसआई थाना बांसडीह, उपनिरीक्षक शकील अहमद को थाना बांसडीह का कार्यभार दिया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक ओम सिंह को थाना सहतवार, उप निरीक्षक उदय राज यादव एवं रणजीत सिंह को थाना रसड़ा, उपनिरीक्षक बचऊ राम प्रजापति को थाना भीमपुरा, उप निरीक्षक राज केसर सिंह को चुनाव सेल, उप निरीक्षक कमलेश पाठक को थाना दोकटी तथा उप निरीक्षक अजय यादव को थाना पकड़ी के लिए भेजा गया है।
-
featured6 days ago
बलिया में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप
-
featured1 week ago
बलिया पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, उभांव सहित कई थानों के इंचार्ज बदले
-
featured2 weeks ago
बलिया में मैत्री क्रिकेट: यूनियन बैंक एकादश ने जीता मैच तो जिला जज की टीम ने जीता दिल!
-
बलिया3 weeks ago
बलिया: ठेकेदार की लापरवाही! बिना सुरक्षा के काटा गया पेड़ घर पर गिरा, 2 महिलाएं घायल
-
featured2 weeks ago
बलिया के जमुना राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ की 122वीं जयंती पर हुआ विशेष आयोजन
-
बलिया3 weeks ago
बलिया SP ने लिया विद्यालयों में स्थापित स्ट्रांग रूम का जायज़ा, दिए निर्देश
-
बलिया3 weeks ago
बलिया: ट्रक ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, 2 की मौत, जेसीबी की मदद से निकाले गए शव
-
बलिया2 weeks ago
एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा बलिया का रेलवे स्टेशन