बलिया
IIIT भोपाल के निदेशक बने बलिया के रहने वाले प्रो. आशुतोष कुमार, विदेशों में बिखेर चुके अपना जलवा
बलिया के रहने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह को IIIT भोपाल में निदेशक बनाया है जिससे NIT के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। NIT पहले भी देश के विभिन्न संस्थानों को निदेशक दे चुकी हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति भी NIT के ही प्रोफेसर रहे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से देश के 13 NIT और IIIT के निदेशक पदों पर हाल ही में नियुक्तियां की गई है। इन्हीं में NIT कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह का नाम भी शामिल हैं। प्रो.सिंह को नियुक्ति भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया के वैज्ञानिकों के साथ 20 सालों तक किए शोध और शिक्षण के साथ ही प्रशासनिक अनुभव के लिए दी गई है।
बता दें प्रो. आशुतोष कुमार सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के नगरा ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनका घर मसुरिया सियर हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भी बलिया से प्राप्त की और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की ड्रिग्री हासिल की। वे विश्वविद्यालय जर्मनी में विजिटिंग साइंटिस्ट के तौर पर कार्य कर चुके हैं।
वह 2014 से NIT कुरुक्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं, जो कि मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। प्रो. सिंह दो पेटेंटस और 360 के करीब पब्लिकेशन लिख चुके हैं और देश और विदेशों में बेस्ट पेपर वर्क के लिए 16 के करीब अवॉडों से सम्मानित हो चुके हैं।
साथ ही तकनीकी विश्वविद्यालय बर्लिन जर्मनी, विश्वविद्यालय फ्रैंकफर्ट जर्मनी, टोक्यो विश्वविद्यालय जापान, मेलबर्न विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया, नेशनल
सनयात से यूनिवर्सिटी काकशुंग ताइवान, क्यूशू प्रौद्योगिकी संस्थान फुकुओका जापान, चाल्र्स स्टुअर्ट विश्वविद्यालय सिडनी ऑस्ट्रेलिया सहित कई विदेशों में अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बलिया
बलिया के शिवपुर घाट पर गंगा नदी में डूबा किशोर, नहाने के दौरान हुआ हादसा
बलिया के दोकटी थाना के शिवपुर घाट पर शनिवार सुबह गंगा नदी के गहरे पानी में एक 15 वर्षीय बालक डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर किशोर को ढूंढने का प्रयास शुरू किया है लेकिन अभी तक किशोर नहीं मिल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 15 वर्षीय रणवीर गुप्ता पुत्र रामनारायण गुप्ता अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ शनिवार सुबह करीब आठ बजे गंगा स्नान करने शिवपुर घाट आया था। नदी के अंदर नहाने के लिए रणवीर और रौनक पुत्र राजेश गुप्ता एक साथ गए। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इस दौरान शोर सुनकर नाविक पहुंचे और अनिकेत और रौनक को बचा लिया, लेकिन रणवीर को नहीं बचाया जा सका और वह डूब गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज लालगंज जय प्रकाश सिपाहियों के साथ घाट पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी की सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन अभी तक डूबे युवक को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
बलिया
बलिया में कूड़े के ढेर में लगी भयानक आग, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बलिया के बिल्थरारोड में कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थी कि इन पर काबू पाना मुश्किल होता जा रहा था। इसी बीच सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार और सिपाहियों ने तेज़ी दिखाई और आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक, नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे के समीप कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। कूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। रात को कूड़े की ढेर से आग की लपटें निकलते देख लोग सहम गए और वहां अफरा तफरी मच गई।
शोर सुनकर सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अपने सिपाहियों को लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास के घरों के लोगों ने भी बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने में पुलिस की भरपूर मदद की। अंततः पुलिस और पब्लिक की मदद से लगभग 45 मिनट के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
समय रहते आग आग पर काबू पाए जाने से धन-जन का नुकसान होने से बच गया। मुहल्ले वालों ने मदद के लिए सीयर पुलिस चौकी को शुक्रिया कहा। आग लगी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बलिया
बलिया में बक्से में मिली वृद्धा की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को किया गिरफ्तार
बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के उजियार में तीन महीने पहले बक्से में मिली वृद्धा की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारिन बेटी और साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हैंडपम्प का हैंडल भी बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की सारिमपुर निवासी 60 वर्षीया खैरुनिशा 12 जनवरी की सुबह उजियार गांव स्थित अपने घर गई थी। उसने यहां मकान बनाकर किराए पर दे रखा था। देर शाम तक वापस नहीं गयी तो बक्सर से परिजन ढूंढते हुए उजियार स्थित घर पर पहुंच गए। बाहर से घर की कुंडी बंद थी। पीछे की दीवार फांदकर परिजन अंदर गए तो फर्श पर खून देख सन्न रह गए थे।
इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने सारिमपुर को ही सबा खातून और फैयाज खां की गिरफ्तार किया। सबा मृत महिला के दूसरे पति की बेटी है। पुलिस की पूछताछ में सबा खातून ने बताया कि मां खैरुनिशा पूरी संपति पहले पति के बेटे के नाम कर रही थी। जबकि उक्त सभी संपत्ति मेरे पिता स्व. मुजिबुल ने कमाई थी। घटना के दिन संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान फैयाज खां के साथ मिलकर हैंडपंप के हैंडल से हमला कर दिया। लाश कमरे में रखे बक्से में रख दिया। रात में शव को फेंकने की योजना थी।
बेटी के अनुसार उसकी मां पूरी सम्पत्ति बेटे के नाम से करना चाहती थी। इसके चलते ही बेटी शादी के बाद भी ससुराल की बजाय सारिमपुर स्थित अपने मां के घर के बगल में ही रहती थी। वहीं उसकी फैयाज से जान पहचान हुई और यह प्रगाढ़ हो गया। पुलिस के अनुसार फैयाज के साथ मिलकर ही उसने मां की हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
-
featured3 days ago
बलिया के चंद्रशेखर : वो प्रधानमंत्री जिसकी सियासत पर हमेशा हावी रही बगावत
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-
बलिया1 week ago
बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: मोबाइल चार्ज में लगाते समय करेंट की चपेट में आया अधेड़, मौके पर हुई मौत
-
बलिया1 week ago
बलिया: खेत में सिंचाई के दौरान 2 सगे भाईयों को लगा करंट, एक की मौत
-
बलिया6 days ago
बलिया में अचानक आग का गोला बनी पिकअप गाड़ी, करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा
-
बलिया1 week ago
बलिया: JDU को बड़ा झटका, अवलेश सिंह ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
-
बलिया2 weeks ago
हीट-वेब को देखते हुए बलिया ज़िला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में की गई विशेष व्यवस्था