बलिया डेस्क: हर साल की तरह इस साल भी बलिया के नौजवानों ने यूपीपीसीएस में झंडे गाड़े हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए जिले की बेटी ने बड़ी सफलता हासिल करके बलिया नाम रोशन किया हैं। शहर के बसंतपुर की रहने वाली विजेंद्र सिंह की पुत्री रोशनी सिंह का चयन यूपीपीसीएस 2020 हु्आ हैं।
जिसके बाद से इनका चयन सीनियर डायट प्रवक्ता पद हुआ है। रोशनी हाईस्कूल 2006 और इंटरमीडिएट 2008 में यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण की थीं। स्नातक की शिक्षा कुंवर सिंह डिग्री कालेज में अच्छे अंकों से प्राप्त करने के बाद परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने काशी विद्यापीठ चली गईं। वहां पर इतिहास में गोल्ड मेडलिस्ट हुईं।
इसके बाद सिविल की तैयारी करने लगीं। रोशनी बचपन से ही मेधावी छात्रा थीं। यूपीपीसीएस की परीक्षा में 29 वीं रैंक प्राप्त कर डायट प्रवक्ता पद पर चयन होकर जनपद का मान बढ़ाया है। इनके पिता विजेंद्र सिंह रजिस्ट्रार कानून-गो संघ के जिलाध्यक्ष हैं। इस सफलता के बाद रोशनी ने कहा कि अभी उनकी अभिलाषा सिविल परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने की है। इसके लिए वह अनवरत प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता उनके माता-पिता के त्याग का परिणाम है। रोशनी की इस सफलता के बाद गांव में खुशी का महौल हैं।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…