बांसडीह
समाजवादी छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बने बलिया के सत्यम सिंह

बलिया : समाजवादी छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में बुधवार को बदलाव किया गया है। बलिया के सत्यम सिंह सन्नी को छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिगविजय सिंह देव ने सत्यम सिंह सन्नी के नाम मनोनयन पत्र जारी किया है। सत्यम सिंह सन्नी बलिया के बांसडीह के रहने वाले हैं।
सत्यम सिंह कोतवाली चौक बड़ी बाजार के निवासी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर सत्यम सिंह सन्नी को प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। सत्यम सिंह सन्नी को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि सत्यम सिंह सन्नी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उपमंत्री रह चुके हैं। 2018 में सत्यम सिंह सन्नी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपमंत्री का चुनाव जीता था।



बलिया
बलिया- बिजली बिन बेहाल सुखपुरा के 70 हजार की आबादी, सिर्फ 2 घन्टे होती सप्लाई

बलिया में बिजली विभाग की मनमानी से जनता परेशान है, इस मनमानी से विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा से जुड़े 32-33 गांवों की लगभग 70 हजार आबादी का हाल बेहाल है क्योंकि उपभोक्ताओं को मात्र एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। उसमें भी बार-बार ट्रिपिंग होती है। जिसके विरोध में रविवार की शाम ग्राम प्रधान सुखपुरा अभिमन्यु चौहान के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन पर सैकड़ों युवाओं ने नाराजगी जताई।
नाराज युवाओं ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली बिन जनता परेशानी झेल रही है। कोई जिम्मेदार अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। केंद्र के अपर अभियंता का मोबाइल बंद रहता है। जो उपकेंद्र पर कभी दिखाई भी नहीं देते। ऐसे में उपभोक्ता शिकायत करें तो किससे करें। विद्युत आपूर्ति के बिना जल निगम सुखपुरा भी असहाय बन गया है। पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। आटा चक्की के बंद होने से रोटी के लाले पड़ने लगे हैं। लोगों के इंवर्टर फेल हैं। मोबाइल चार्ज की जटिल समस्या हो गई है।
इतना ही नहीं व्यवस्था में सुधार न होने पर नाराज लोगों ने चेतावनी भी की, कहा कि विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उपभोक्ता धरना प्रदर्शन और चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।
बलिया
बलियाः नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी 1.5 साल पहले ही हुई थी। मृतिका के परिजनों ने ससुरालवालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कसेसर निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने अपनी लड़की नेहा की शादी स्थानीय संविदा कर्मचारी श्रवण कुमार के साथ दिसंबर 2020 में की थी। 25 वर्षीय नेहा ससुराल वालों के साथ मनियर कस्बे के बड़ी बाजार में रहती थी।
सोमवार सुबह नेहा ने फांसी लगा ली। घटना के बाद नेहा के सास-सुसर ब्रह्म स्थान पर पूजा करने गए थे और पति श्रवण शौचालय गया था। पति वापस लौटा तो देखा कि नेहा फंदे पर दुपट्टे से झूल रही है। जिसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को सूचना दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और नेहा को डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मायके पक्ष की उपस्थिति एवं सीओ बांसडीह राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार अंजू यादव, एसएचओ मनियर आरआर यादव की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की परिवार के लोगों से कुछ अनबन चल रही थी। 2 दिन पहले इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। मृतिका के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने पति श्रवण कुमार एवं सास उर्मिला देवी के विरुद्ध एक लाख रुपए के दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बलिया
बलिया- 4 दिन में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, पत्नी से अवैध संबंध पर की थी हत्या

बलिया। बांसडीह में पुलिस ने 4 दिन में ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक के आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसलिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
बता दें महाराजपुर निवासी केशव यादव का घर काफी पहले कटान में बह गया था। वह अविवाहित था और पशुपालकों के मवेशियों की देखभाल कर जीवन-यापन करता था। गुरुवार की देर रात वह पूर्व प्रधान राधेश्याम राम के दरवाजे पर सो गया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने केशव का शव देखा तो हैरान रह गए। खाट के ऊपर और आसपास खून फैला था। पूर्व प्रधान के परिवार के सदस्य अमीर राम की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एएसपी दुर्गा शंकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
वहीं रविवार की सुबह आरोपित रामबचन को बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात कबूली है। बताया कि केशव का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। जिसकी वजह से उसने कुल्हाड़ी से वार कर केशव की जान ले ली। इसके बाद एक खेत में कुल्हाड़ी छिपाकर घर चला गया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे तो आरोपित को पकड़ लिया गया। इसके बाद पूरी कहानी साफ हो गई।
-
featured2 weeks ago
बलिया के एक विधायक समेत 4 भाजपा नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
-
बलिया3 days ago
बलिया में अब नहीं होगी बिजली कटौती, हिमाचल से आया पावर ट्रांसफार्मर
-
featured4 days ago
बलिया में सनसनीखेज वारदात, थप्पड़ मारने पर युवती की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर
-
featured2 weeks ago
बेलथरा रोड में ईडी की एंट्री से हड़कंप, इस शख्स के घर चस्पा किया नोटिस, जानिए पूरा मामला
-
featured1 week ago
बलिया- सड़क से लेकर अस्पताल तक खूनी संघर्ष, एक की मौत 3 घायल
-
featured2 weeks ago
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का मैप जारी, 15 से 20 महीने के अंदर पूरा होगा काम
-
बलिया2 weeks ago
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस की निर्माण प्रक्रिया शुरू, खत्म होंगे कई चक मार्ग
-
बलिया24 hours ago
बलियाः सड़क किनारे युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस