Connect with us

बेल्थरा रोड

सपा ने की बेल्थरारोड के कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

Published

on

बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के कार्यकारणी की आज घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव के द्वारा यह घोषणा की गई। जिसके मुताबिक इरफान अहमद को कार्यकारिणी का अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र यादव, रामजी यादव, धर्मेंद्र सिंह, ओम प्रकाश यादव, गोपाल यादव, बलबीर यादव और मुन्ना यादव का चयन हुआ है।

वहीं कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी खास लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें महासचिव के रुप में जयप्रकाश यादव को चुना गया है। वहीं सतीश चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सचिव के लिए सुनील जायसवाल उर्फ टिंकू, बब्बन यादव, शिवकुमार राजभर, राधेश्याम यादव, रघुनाथ वर्मा, बंशीधर यादव, अमलेश कनौजिया, विनय यादव, हरेराम चौहान, देवानंद गौतम, सूर्यभान यादव, मक्की अज़ीज़, शिवमोहन यादव को चयनित किया गया है वहीं कार्यकारणी सदस्य के रुप में उमेश चौराशिय, अनिरुद्ध यादव, सूर्यभान चौहान, ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार उर्फ रवि प्रजापति, आफताब अहमद, रामलाल राजभर, राजीव जायसवाल को मनोनीत किया गया है।

बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के कार्यकारणी के सदस्यों की घोषणा के बाद पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने सूची जारी की।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार, ये है मामला

Published

on

बलिया के बेलथरा रोड के भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन ने कथित रूप से पिटाई की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । इस मामले पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ़ नामजद FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन ने पत्र के जरिए आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। पहले उन्हें घर से बुलाया गया और फिर जमकर पीटा। इस मामले की शिकायत उन्होंने पत्र लिखकर पुलिस से की है।

बीजेपी नेता ने पत्र में लिखा कि 13 अप्रैल को रात में उनके मोबाइल पर एक फोन आया। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद एक साथ कई लोग मिलकर आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे, फिर बिना कोई कारण बताए मारना-पीटना शुरू कर दिया।  भाजपा नेता ने पत्र पर लिखा कि आरोपियों ने मेरी सोने की चैन गले से छीन ली और मेरी गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया और मेरी गाड़ी की चाबी भी ले गए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से पीटने और छिनैती की नियत से प्लानिंग कर मेरे साथ धोखा किए हैं। जिसका मुकदमा उसी रात उपरोक्त दर्ज है। भाजपा नेता ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन की कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उन लोगों ने अभिजीत सिंह रमन के साथ पहले भी बदसलूकी की थी।

Continue Reading

featured

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 की मौत

Published

on

बलिया में सड़कों पर हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। आज मंगलवार सुबह भी जिले के नगरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में अबतक चार लोगों की मौत हो गई। वहीं  कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घरों में कोहराम मच गया। मृतक होने वालों में  थाना नगरा में खनवर  के वहीं एक  थाना हलधरपुर जनपद मऊ का बताया जा रहा है वहीं एक अज्ञात जिसका शिनाख्त नहीं हो सका है। जबकि एक घायल था, जिसको उपचार कर छोड़ दिया गया।

Continue Reading

featured

भगवान राम पर आपतिजनक टिप्पणी, बलिया से दो आरोपी गिरफ्तार !

Published

on

बलिया के बेल्थरारोड की उभांव पुलिस ने भगवान राम के विरुद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

बता दें उभांव थाना क्षेत्र के अखोप ग्राम निवासी अवनीश और मुबारकपुर गांव के विपिन ने मिलकर मानगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भगवान राम के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट किया।

इस पोस्ट में भगवान राम और राम मंदिर को लेकर अश्लील टिप्पणी की गई है। पुलिस को इस मामले की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट से हुई। इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर बुधवार को अवनीश और विपिन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अवनीश और विपिन को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!