बलिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीकांड समेत प्रदेश में बढ़ रहे अपराध एवं महिला उत्पीड़न को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश इस समय पूरे देश में अव्वल है। आये दिन हत्या, लूट और महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही है। मुख्यमंत्री की ठोको नीति के कारण कही पुलिस जनता को ठोक रही है तो कही जनता पुलिस को। अधिकारियों की उपस्थिति में गोली चल रही है और अपराधी फरार हो जा रहा है।
यह बात कुछ और ही इशारा कर रही है। दुर्जनपुर गोलीकांड के अलावा उसके एक दिन पहले बलिया नगर के आनन्द नगर मुहल्ले में दिव्यांग अंडा बिक्रेता अजित कुमार गुप्त की हत्या हो गई और अपराधी अब तक गिरफ्तार नही हुए।
इस मौके पर पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी, नारद राय, राजमंगल यादव, मंजू सिंह, गोरख पासवान, सुभास यादव, लक्षमण गुप्ता, डा़ विश्राम सिंह यादव, यशपाल सिंह, रामजी गुप्त साथी, रणजीत चौधरी, रामेश्वर पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, बंशीधर यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, संतोष भाई , जमाल आलम, रमेश चंद साहनी, संजय यादव, हीरा लाल यादव,
अनन्त मिश्र, राजन कन्नौजिया, महावीर चौधरी, मकतूल अख्तर, अजय यादव, विजय शंकर यादव, राज प्रताप यादव, रामजी यादव, मृत्युंजय राय, शैलेश सिंह, आशुतोष ओझा, डॉ. सैय्यद शुएबुल इस्लाम, रामेश्वर पासवान, रविन्द्र यादव, कृष्णा, अमित राय, श्रीमती पुनीत सिंह सोनी, अकमल नईम खां, जय पाल यादव, कृष्णा प्रधान, आदि मौजूद रहे।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…