बलिया। नगरा क्षेत्र के नरहीं निवासी 45 वर्षीय मार्कंडेय शर्मा की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। युवक की मौत कैसे हुई अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद युवक का शव बलिया लाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि साल 2021 में सऊदी अरब के तुरेफ पहुंचे मारकण्डेय कारपेंटर का काम कर रहे थे। आम तौर पर हमेशा घरवालों से उनकी बातचीत होती थी। लेकिन 19 सितंबर से सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर परिजन चितिंत थे। इसी बीच गुरुवार को कम्पनी ने फोन कर मारकण्डेय की मौत की जानकारी दी।
परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कम्पनी के अफसरों ने यह बताया है कि कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को भारत भेज दिया जाएगा।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…