Connect with us

बलिया

बलिया में सड़कों की हालत दयनीय, पैदल चलना तक दूभर, आए दिन हो रहे हादसे

Published

on

बलिया में सड़कें अपनी दुदर्शा पर आंसू बहा रही हैं। बांसडीह तहसील क्षेत्र में सड़कों की स्थिती दयनीय है। गड्ढों से पटी इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर है। आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

तहसील के रेंगहां, रामपुर नम्बरी और सुवरहां गांवों के जाने वाले सम्पर्क मार्गों की स्थिति जर्जर है। रेवती से विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़क भी जगह जगह से उखड़ चुकी है। रेवती से हड़ियांकला गांव को जाने वाले लगभग 5 किलोमीटर संपर्क मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। 5 किलोमीटर का सफर 50 किलोमीटर जैसा प्रतीत होता है।

इसके अलावा पचरूखा-दुधैला-अघैला-छोटकी बेलहरी संपर्क मार्ग, रेवती रेल स्टेशन संपर्क मार्ग, दल छपरा-श्रीनगर सम्पर्क मार्ग और रेवती-कौलेन पाण्डेय का टोला सम्पर्क मार्ग वाहनों के चलने लायक तक नहीं है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर मजबूरी में खस्ताहाल मार्गों से सफर कर रहे हैं। लोगों को बाजार आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की हालत इतनी बदतर है कि मोटरसाइकिल भी बैलगाड़ी की चाल से चल पाती है, लिहाजा लोगों को समय से 1 घंटा पहले ही अपने घर से निकलना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने सरकार ने सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

बलिया

बलिया के सिकंदरपुर में तहसील कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार, ये है मामला

Published

on

बलिया के सिकंदरपुर में तहसील कर्मचारी, लेखपाल संघ, राजस्व निरीक्षक, लिपिक सवर्ग, पटल सहायक, संविदा कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से सिकंदरपुर तहसील में ताला बंद कर कार्य बहिष्कार किया। बताया जा रहा है कि अपने साथी कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार से कर्मचारी काफी नाराज थे और उन्होंने विरोध दर्ज कराने के लिए ताला बंद हड़ताल की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कार्रवाई न होने की स्थिति में व्यापक रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दी।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव निवासी अखिलेश गुप्ता पुत्र द्वारा तहसीलदार 5 सिंकन्दरपुर और उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर के चेंबर के सामने खड़ा होकर गाली-गलौज किया जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने मना किया तो अखिलेश गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज किया गया। इसको लेकर कर्मचारी आक्रोशित हो गए और कार्य का बहिष्कार करते हुए तहसील प्रांगण तालाबंदी कर विरोध करने लगे।

सभी कर्मचारियों ने तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात करने की मांग की। इसके साथ ही दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग भी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम व्यापक स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इधर इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार ने कहा कि लेखपाल व कर्मचारी संघ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिस पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।

Continue Reading

बलिया

बलिया में गंगा नदी में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Published

on

बलिया में गंगा नदी में नहाते समय युवक हादसे का शिकार हो गया। युवक गंगा नदी में नहाने गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो नदी में डूब गया। गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला जिले में हल्दी थाना के चैनछपरा गंगा घाट का है। जहां सोमवार की सुबह ओझवलिया निवासी गोलू पासवान अपने बड़े भाई अर्जुन पासवान के दो पुत्र बलवीर और कान्हा का मुण्डन संस्कार में शामिल होने के लिए गंगाघाट पर गया था।

स्नान करने के बाद गोलू पूजा करने के लिए लोटे में गंगा जल लाने दोबारा नदी में गया। इस दौरान नदी में उतरते ही उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद घाट पर अफरा तफरी मच गई। मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

बलिया

बलिया भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार, ये है मामला

Published

on

बलिया के बेलथरा रोड के भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन ने कथित रूप से पिटाई की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । इस मामले पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ़ नामजद FIR दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन ने पत्र के जरिए आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। पहले उन्हें घर से बुलाया गया और फिर जमकर पीटा। इस मामले की शिकायत उन्होंने पत्र लिखकर पुलिस से की है।

बीजेपी नेता ने पत्र में लिखा कि 13 अप्रैल को रात में उनके मोबाइल पर एक फोन आया। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद एक साथ कई लोग मिलकर आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे, फिर बिना कोई कारण बताए मारना-पीटना शुरू कर दिया।  भाजपा नेता ने पत्र पर लिखा कि आरोपियों ने मेरी सोने की चैन गले से छीन ली और मेरी गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया और मेरी गाड़ी की चाबी भी ले गए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से पीटने और छिनैती की नियत से प्लानिंग कर मेरे साथ धोखा किए हैं। जिसका मुकदमा उसी रात उपरोक्त दर्ज है। भाजपा नेता ने पुलिस पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अभिजीत सिंह रमन की कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उन लोगों ने अभिजीत सिंह रमन के साथ पहले भी बदसलूकी की थी।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!