बलिया। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी जल परिवहन योजना अब धरातल पर साकार होती नजर आ रही है। इसके तहत जिले में गंगा किनारे चार जगह जेटी बनाई जानी है। गुरुवार को उजियार घाट सरयां गंगा तट पर पहली जेटी बनकर तैयार हो गई। विभाग के अधिकारियों द्वारा गंगा किनारे उसे स्थापित कर दिया गया। इसका लोकार्पण शुक्रवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त करेंगे। इसके बाद जल परिवहन में आने-जाने वाले मालवाहक जहाजों एवं क्रूज को जेटी के पास रोका जा सकेगा। इसके सहारे सैलानी आसानी से उतर सकेंगे।
भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय वाटर ट्रांसपोर्ट के जरिए विकास पर बल दे रहा है। इसके तहत प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग बनाया गया है। इससे पहले गोविंदपुर भरौली में जल परिवहन की निगरानी के लिए आरआईएस स्टेशन तैयार हो चुका है। विभाग के पटना से आए अधिकारी लोकार्पण की तैयारी में जुटे रहे। गंगा तट पर जमीन को समतल किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मझौवां कंशपुर, उजियार घाट सरयां एवं सरायकोटा में जेटी के लिए जगह जागरण चयनित की गई है।
बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…