देश

ये संघी पागल हो गए है, जो केरल में आई भीषण बाढ़ में भी हिंदू-मुस्लिम खेल खेल रहे हैं: कन्हैया

नई दिल्ली: केरल के इस मुश्किल वक्त में दुनियाभर के लोग साथ खड़े हैं। केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई देशों में फंड रेज़ कर पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले देशों की सूचि में एक नाम यूएई का भी है। जिसने बिना किसी भेदभाव के केरल के लोगों की मदद करने का ऐलान किया है।

लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ लोग पीड़ितों का धर्म तलाशने में जुटे हैं और लोगों से सिर्फ़ हिंदुओं की मदद करने की अपील कर रहे हैं। ख़ुद को हिंदूवादी कहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक राजीव मल्होत्रा ने ट्विटर के ज़रिए लोगों से केरल के हिंदुओं की मदद करने की अपील की है।

उन्होंने लिखा है कि “केरल के हिंदुओं की मदद के लिए कृप्या दान करें। ईसाई और मुसलमान दुनियाभर से पैसे इकठ्ठा कर ख़ासतौर पर अपने लोगों और एजेंडा की मदद कर रहे हैं”। उन्होंने केरल के हिंदुओं की मदद के लिए ‘सेवा इंटरनेशनल’ नाम की संस्था का लिंक भी शेयर किया है, जिसपर दान की राशि जमा की जा सकती है। हालांकि जब उनके इस ट्वीट की आलोचना शुरु हुई तो उन्होंने अपने इस ट्वीट को हटा लिया।

इस मामले को लेकर जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने तीखी आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर के ज़रिए कहा, “इसे संघियों का मानसिक दिवालियापन ही कहा जाएगा कि वे केरल में आई भीषण बाढ़ में भी हिंदू-मुस्लिम खेल खेल रहे हैं और केवल हिंदू बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील कर रहे हैं। जिन्हें देश में आई प्राकृतिक आपदा के समय भी धर्म नज़र आता हो, वो धर्म और देश दोनों के दुश्मन हैं”।

बता दें कि केरल में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। ज़ोरदार बारिश के चलते अब तक 324 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बारिश की वजह से राज्य में अबतक 8000 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है। राहत कार्य के लिए सेना, नौसेना, वायुसेना, इंडियन कोस्टगार्ड और NDRF के जवान लगे हुए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया: चुनाव की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 40 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया का प्रशासनिक अमला लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। चुनाव को सकुशल…

1 hour ago

बलिया पहुंचे सनातन पांडेय, बीजेपी पर साधा जमकर निशाना

बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…

15 hours ago

बलिया की बेटी रिवा को कियारा आडवाणी से मिला अवार्ड

बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…

16 hours ago

बलिया में दर्दनाक हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार, चालक की मौत

बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…

19 hours ago

बलिया में पारा 40 के पार, प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी की गाइडलाइन

बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…

23 hours ago

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

2 days ago