featured
बलिया के इन तीन नेताओं ने भाजपा में शामिल हो कर सबको चौकाया !
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव का रंग अब चढ़ने लगा है। प्रदेश भर से नेताओं के दल बदलने की खबरें आने लगी हैं। मंगलवार को बलिया से भी तीन नेताओं ने अपनी पार्टी में परिवर्तन कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस से एक-एक नेता और एक समाजसेवी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है।
बलिया से बसपा से निष्कासित नेता छट्ठू राम ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है। छट्ठू राम ने 2012 में बलिया के बेल्थरा रोड सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें लगभग 47 हजार वोट भी मिले थे।
बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अजय कुमार जिले में समाजसेवी के रूप में जाने जाते रहे हैं। इस बार के नगर पालिका चुनाव में अजय कुमार निर्दलीय ही मैदान में उतरे थे। चुनाव जीतकर अजय कुमार बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष बन गए। अब उन्होंने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है।
बलिया से भाजपा का रूख करने वाले तीसरे नेता कांग्रेस पार्टी के हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह पप्पू भाजपा में शामिल हो गए हैं। शैलेंद्र सिंह पप्पू उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन के प्रभारी भी रहे हैं। बलिया के नगर विधानसभा से शैलेंद्र सिंह पप्पू आते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अभियान चलाकर दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रही है। राजधानी लखनऊ में आज बलिया के तीन नेताओं समेत कुल आठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई मौजूद रहे।
featured
बलिया में भयंकर सड़क हादसा, 4 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल
बलिया में भयंकर सड़क हादसा सामने आया है जहां 4 लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा फेफना थाना क्षेत्र के राजू ढाबा के पास बुधवार की रात करीब 10:30 बजे हुआ। खबर के मुताबिक असंतुलित होकर बलिया से चितबड़ागांव की ओर जा रही सफारी कार पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मृतकों की शिनाख्त क्रमशः रितेश गोंड 32 वर्ष निवासी तीखा थाना फेफना, सत्येंद्र यादव 40 वर्ष निवासी जिला गाज़ीपुर, कमलेश यादव 36 वर्ष थाना चितबड़ागांव, राजू यादव 30 वर्ष थाना चितबड़ागांव बलिया के रूप में की गई। जबकि घायल छोटू यादव 32 वर्ष निवासी बढ़वलिया थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया का इलाज जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सफारी में सवार होकर पांचो लोग बलिया से चितबड़ागांव की ओर जा रहे थे, जैसे ही पिकअप राजू ढाबे के पास पहुँचा कि सड़क हादसा हो गया।
featured
बलिया में दूल्हे पर एसिड अटैक, पूर्व प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम
बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाले घटना सामने आई हैं। यहां शादी की रस्मों के दौरान एक युवती ने दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया, इससे दूल्हा गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस बारीकी से पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है की घटना को अंजाम देने वाली युवती दूल्हे की पूर्व प्रेमिका है। उसका थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी राकेश बिंद के साथ बीते कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने युवक से शादी करने का कई बार दबाव बनाया, लेकिन युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस मामले में कई बार थाना और गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन मामला सुलझा नहीं।
इसी बीच राकेश की शादी कहीं ओर तय हो गई। मंगलवार की शाम राकेश की बारात बेल्थरारोड क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दूल्हे के साथ परिछावन करने के लिए गांव के शिव मंदिर पर पहुंचीं। तभी घूंघट में एक युवती पहुंची और दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया। इस घटना से दूल्हे के पास में खड़ा 14 वर्षीय राज बिंद भी घायल हो गया। दूल्हे के चीखने चिल्लाने से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई और दूल्हे को जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
featured
कौन थे ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ जिन्हें आज उनकी पुण्यतिथि पर बलिया के लोग कर रहे याद !
-
featured2 days ago
कौन थे ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ जिन्हें आज उनकी पुण्यतिथि पर बलिया के लोग कर रहे याद !
-
featured6 hours ago
बलिया में भयंकर सड़क हादसा, 4 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल
-
featured1 week ago
बलिया के चंद्रशेखर : वो प्रधानमंत्री जिसकी सियासत पर हमेशा हावी रही बगावत
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर
-
featured5 days ago
जानें कौन हैं UP बोर्ड 10वीं के बलिया टॉपर, जिन्होंने जिले का नाम किया रोशन!
-
बलिया2 weeks ago
बलिया में अचानक आग का गोला बनी पिकअप गाड़ी, करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: खेत में सिंचाई के दौरान 2 सगे भाईयों को लगा करंट, एक की मौत