Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, मरीजों ने एक लाश के साथ गुजारी सारी रात

Published

on

बलिया :- जिले में जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर आए दिन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं देखने को मिल रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को पूरी रात एक लाश के साथ गुजारनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक सोमवार की रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी में ईएमओ ने प्राथमिक इलाज कर उसे इमरजेंसी वार्ड के वार्ड नंबर 11 पर भर्ती कर दिया। कॉल डे पर मौजूद फिजीशियन डॉ तोशिका सिंह ने मरीज का इलाज शुरू किया लेकिन दुर्भाग्यवश मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे मरीज की जान चली गई।

हैरानी की बात यह है कि मरीज की मौत के बाद से ही उसकी लाश बेड पर पड़ी रही जिससे उस इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अन्य इलाजरत मरीजों को सारी रात काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों के अनुसार शाम होते ही शव से दुर्गंध आने लगी जिससे लाश के पास के बेड वाले मरीजों को मजबूरन अपना बेड बदलना पड़ा। पास के बेड पर भर्ती बिहार के सिवान निवासी सीता देवी पत्नी विशुन चौरसिया, शहर के टैगोर नगर निवासी 65 वर्षीय पार्वती पत्नी जनार्दन व हैबतपुर निवासी 35 वर्षीय चंदन सहित अस्पताल के कई मरीजों के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों और नर्सों से

लाश हटवाने की गुहार लगाई। लेकीन अफसोस कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोइ सुनवाई नही हुई। वार्ड में पड़ी लावारिस लाश और दुर्गंध के बीच मरीजो ने बमुश्किल रात बिताई। बुधवार की सुबह मामला प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने वहा से लाश को हटाया। इस दौरान 24 घंटे तक लाश ऐसे ही बेड पर पड़ी रही।इस प्रकार की घटना वास्तव में विचलित करने वाली व अस्पताल प्रशासन की नाकामी का सुबूत है।इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की हालत ऐसी है तो सामान्य वार्ड की स्थिति क्या हो सकती है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया में नक्सलियों के 11 ठिकानों पर NIA ने मारा छापा

Published

on

बलिया में एनआईए ने नक्सलियों के 11 ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा, जहां से तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है। एनआईए ने यह कार्रवाई पिछले साल यूपी एटीएस द्वारा बलिया में पकड़े गए पांच नक्सलियों पर दर्ज केस को टेकओवर करने के बाद की है।

बता दें कि यूपीएटीएस ने 15 अगस्त, 2023 को बलिया से नक्सली संगठनों में नई भर्तियां करने में जुटी तारा देवी के साथ लल्लू राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत राजभर व विनोद साहनी को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के कब्जे से नाइन एमएम पिस्टल भी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया है कि तारा देवी को बिहार से बलिया भेजा गया था। वह वर्ष 2005 में नक्सलियों से जुड़ी थी और बिहार में हुई बहुचर्चित मधुबन बैंक डकैती में भी शामिल थी।

इसके अलावा लल्लू राम उर्फ अरुन राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राममूरत तथा विनोद साहनी की गिरफ्तारी हुई थी। ये सभी बिहार के बड़े नक्सली कमांडरों के संपर्क में थे।

एनआईए की अब तक की जांच के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरी क्षेत्र अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के नेता, कार्यकर्ताओं और इससे सहानुभूति रखने वाले, ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इस क्षेत्र में संगठन की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बीजेपी प्रत्याशी की जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी भीड़, रवीन्द्र कुशवाहा बोले- तीसरी बार मोदी बनेंगे पीएम

Published

on

बलिया। सलेमपुर लोकसभा से भाजपा के सांसद और वर्तमान प्रत्याशी रवीन्द्र कुशवाहा को फिर से टिकट मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जगह- जगह स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को स्वागत और जन आशीर्वाद यात्रा मनियर से प्रारंभ होकर बांसडीह पहुंची। बांसडीह स्थित सप्तऋऋषि चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत में उमड़े जनसैलाब ने सांसद रवीन्द्र कुशवाहा को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही सांसद के ऊपर पुष्प वर्षा किया। तत्पश्चात सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने कचहरी स्थित मां दुर्गा के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना किया। जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे सांसद रवीन्द्र कुशवाहा का विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में बांसडीह चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत

किया। इस दौरान सांसद रवीन्द्र कुशवाहा ने अपने पांच वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व कर रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री अग्रसर है। अबकी बार 400 से ऊपर सीटे जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सलेमपुर क्षेत्र से पुनः रवीन्द्र कुशवाहा तीसरी बार भारी मतों से विजयी होंगे। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सांसद रवीन्द्र कुशवाहा को अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

 

इस मौके पर बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन,  पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, चंद्रबली वर्मा, राजू गुप्ता, रमेश कान्त, डब्लू गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, चंद्रमा गिरी, तेज बहादुर रावत, सिंपी सिंह, शिवम गुप्ता, अजय यादव, अरुण पांडेय, अमित यादव, बिट्टूतिवारी, अभिजीत तिवारी, इरफान अहमद, विवेक उपाध्याय, बलिराम साहनी, राकेश वर्मा, गोपाल जी आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

featured

बलिया में भीषण सड़क हादसा अब तक 6 की मौत !

Published

on

बलिया के बैरिया में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है । एनएच 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य अंधा मोड़ पर सोमवार की रात करीब दो बजे ये भीषण हादसा हुआ हादसे में आधा दर्जन लोग घायल भी बताए जा रहे है, जिनमें से चार को वाराणसी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अनवत गुप्ता के घर से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलकोत्सव गया था।

तिलकोत्सव में शामिल होने के बाद लोग कमांडर जीप से गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जीप अभी बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबेछपरा-सुघर छपरा के मध्य स्थित अंधा मोड़ पर पहुंची थी, तभी टमाटर लदी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक जीप के परखच्चे उड़ गये और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। पिकअप पलट गई।

वहीं, दूसरी जीप में शामिल लोग भी घायल हो गये। आस-पास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दिया। एम्बुलेंस पहुंची तो लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। हादसे में अब तक 6 के मरने की सूचना है। मृतकों के शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!