बलिया। यूपी बोर्ड इण्टरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा के पेपर लीक मामले में 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। जिनके खिलाफ नगरा और सिकंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। बता दें पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की है। और अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जिसमे कई खुलासे हो सकते है।
बता दें कि बुधवार को सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के पेपर वायरल होने की जानकारी मिली थी। जिसको लेकर विभिन्न समाचार चैनल आदि पर चल रही खबरों का तत्काल डीएम और एसपी ने संज्ञान लिया। और अलग अलग टीमों का गठन कर तत्परता से जांच और अभिलेखीय साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की।
थाना कोतवाली पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दो नफर नामजद आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह नगरा थाने में 10 और सिकंदरपुर में 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर किया।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…