बलिया स्पेशल

क्या तीसरे SP कर पाएंगे रिटायर्ड फौजी हत्याकांड का खुलासा- दिनदहाड़े घर में घुस कर हुई थी हत्या

बलिया। अच्छी पुलिसिंग व्यवस्था की ढौंस जमाने वाली प्रदेश की योगी सरकार के लिए बलिया का यह घटनाक्रम सच का आईना है। बीते नवंबर 2020 में शुक्रवार की देरशाम घर में घुसकर हुई रिटायर्ड फौजी की हत्या का खुलासा करने में आज तक  पुलिस नाकाम है। जबकि इसमें तुरंत खुलासे की बात तत्कालीन एसपी देवेंद्र नाथ ने भी कही थी, इसके बाद बलिया एसपी की कमान संभाले एसपी डा. विपिन टाडा भी बहुत हाथ पैर मारे, लेकिन नतीजे तक नहीं पहुंच सकें। अब नए एसपी राजकरण नैय्यर से फौजी की बेवा को बहुत सारी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि एसपी नैय्यर कब तक मामले का खुलासा कर पाते हैं।

ज्ञात हो कि बीते नवंबर 2020 में दिन शुक्रवार समय शाम के वक्त घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई थी। मूल रुप से जलालपुर निवासी 57 वर्षीय रमेश प्रताप सिंह का शव घर के लॉन में पड़ी मिली। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में कोहराम मच गया था। इस घटना के पीछे के कारणों की तलाश में पुलिस वारदात के बाद से ही जुटी हुई है। बताया जाता है कि नौ सेना से रिटायर होने के बाद रमेश जलालपुर में ही एनएच 31 के किनारे मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। उन्होंने कुछ साल पहले गांव से सटे न्यू बहेरी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे। उनके दो पुत्रों में बड़ा मुकेश सिंह बाहर रहता है, जबकि छोटो रुपेश वाराणसी गया हुआ था।

घर में मौजूद रमेश की पत्नी शीला शाम को मंदिर पूजा करने चली गयीं। कुछ देर बाद वह लौटी तो पति गायब थी। उन्हें लगा कि आसपास ही कहीं गये होंगे और थोड़ी देर में वापस आ जायेंगे। काफी देर बाद तक जब वह नहीं लौटे तो शीला तलाश करने लगी। इसी बीच रात के करीब साढ़े 10 बजे उनकी नजर लॉन में पड़ी जहां पर रमेश जमीन पर औंधे मूंह गिरे हुए थे। उन्होंने आवाज देकर कुछ और लोगों को बुलाया। सभी नजदीक पहुंचे तो रमेश की मौत हो चुकी थी। उनके गले पर धारदार हथियार से किये गये हमले का जख्म मौजूद था। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।

घटना के तुरंत बाद तत्कालीन एसपी देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंचकर जल्द से जल्द खुलासा करने का वादा किया था, लेकिन कर नहीं पाए, फिर उसके बाद एसपी का तबादला हो गया था। इसके बाद चार्ज संभाले एसपी डा. विपिन टाडा से बहुत उम्मीद थी, लेकिनन अफसोस उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में नवागत एसपी राजकरण नैय्यर से बेवा को बहुत सारी उम्मीदें हैं। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने इस मामले पर कहा कि पुराने सारे मामलों का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमेें भी गठित की जा रही है। पुलिसिंग व्यवस्था को और भी ज्यादा दुरूस्त की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

9 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

12 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

13 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

15 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

1 day ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

1 day ago