बलिया। सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिल रही है। क्योंकि उत्तरी सीमा को निर्धारित करने वाली घाघरा नदी (सरयू) का पीपा पुल एक सप्ताह बाद भी चालू नहीं हो पाया है। इससे लोंगों को काफी दिक्कत हो रही है।
अब तक नहीं हुआ टेंडर– बता दें घाघरा नदी पर खरीद दरौली के बीच बनने वाला पीपा पुल यूपी और बिहार को जोड़ता है। जिससे होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते हैं। सरकार के फरमान के अनुसार 15 नवम्बर तक हर हाल में चालू हो जाना चाहिए, लेकिन विडम्बना यह है कि अब तक इसका टेंडर भी नहीं हो पाया है।
विभाग ने सरकार को जिम्मेदार माना- हालांकि विभाग निविदा प्रक्रिया में देरी की वजह तकनीकी कारणों को माना जा रहा है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता क्षितिज जायसवाल का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
सपाइयों ने आंदोलन की दी चेतावनी- विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने पीपा पुल संचालन में हो रही देरी के लिए सरकार को जिम्मेदार माना। उन्होंने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियों की वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि नवम्बर के अंत तक पीपा पुल को चालू नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजूबर होंगे।
बलिया के चुनावी गलियारों में इन दिनों हलचलें तेज हैं। अलग अलग पार्टियों से चुनावी…
बलिया की बेटी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। जिले की…
बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सामने आया है…
बलिया में इस वक्त सूरज अपना कहर बरपा रहा है। पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा…
बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…
बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…