बलिया में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में धांधली की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय जांच कर रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। जिसके चलते जांच प्रभावित हो रही है।
डिप्टी कलेक्टर ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार को कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दो बार पत्र जारी किया है लेकिन अभी तक दस्तावेज नहीं मिले हैं।ऐसे में अब तीसरी बार रिमाइंडर भेजने की तैयारी की जा रही है। 27 सितंबर को जारी पत्र में डिप्टी कलेक्टर ने 28 को उपस्थित होने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने रिमाइंडर भेजकर तीन अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने को कहा। लेकिन कोई जबाव नहीं आया।
बता दें कि अभी 25 आशाओं की नियुक्ति को लेकर जांच चल रही है। इससे पहले शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त आशा कार्यकर्ताओं में चार की नियुक्ति में गड़बड़ी मिली थी। उन्हें सेवा से बाहर कर दिया गया। मातृ शिशु महिला कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय का कहना है कि शहरी आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत की जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग से दो बार दस्तावेज मांगे गए। जवाब नहीं मिलने पर फिर से पत्र जारी किया जाएगा।
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…
बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…
लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…
बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…
लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…
बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…