बलिया

बलिया – सरयू में बाढ़ से तबाही, 24 गांव प्रभावित, हजारों बीघा फसल बर्बाद, प्रशासन पर गंभीर आरोप

बलिया में सरयू नदी की बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। और एक फिर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। जनपद में लगभग 24 गांव पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। बांसडीह तहसील क्षेत्र के रेकहां गांव से टी.एस. बंधे को जोड़ने वाली एक सड़क गांव के पास आधी रात टूट गयी। जिससे 2 ग्राम सभा पूरी तरह प्रभावित हैं। इतना ही नहीं हजारों बीघे धान की फसल भी बर्बाद हो गई है।

बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के रेकहां ग्राम सभा में सरयू (घाघरा) नदी में आई बाढ़ के पानी के दबाव से सड़क टूटी गई। बीती आधी रात को यह सड़क जो टीएस बंधे को जोड़ने वाली है बाढ़ की वजह से कट गई है। इसकी वजह से इस ग्राम सभा के हजारों लोगो के घरों में पानी घुस गया। बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 700-800 परिवार के लोग प्रभावित हैं।

इधर ग्रामीण प्रशासन पर व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन के लोग यहां आए थे और कहकर चले गए कि व्यवस्था की जा रही है। अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि डीएम की मानें तो तहसील बस्ती में घाघरा नदी में बाढ़ का निरीक्षण किया है।

बाढ़ से यहां पर आबादी पूरी प्रभावित हुई है और फसल भी प्रभावित हुई है। कुछ लोग जो बंधे पर आ गए हैं। बाढ़ चौकियां स्थापित हो चुकी हैं और कंट्रोल रूम भी चल रहा है। नाव भी लगा दी गई है और खाने के फूड पैकेट और ड्राई राशन की व्यवस्था शुरू कर दी गई है पूरे जनपद में अभी लगभग 24 गांव प्रभावित हैं।


Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

2 hours ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

6 hours ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

6 hours ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

8 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

1 day ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

1 day ago