बलिया
बलिया में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- सिंचाई में किसानों को ना हो कोई परेशानी
बलिया। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि ट्यूबेल और सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता आपस में बैठकर यह सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी किसानों को सिंचाई करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कृषि और किसान सरकार की प्राथमिकताओं में एक है लिहाजा इन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करें। बैठक में जल संसाधन मंत्री ने जिले में नलकूपों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि अगर कहीं नलकूप खराब हो तो तत्काल ठीक कराया जाए। साथ ही बलिया जिले में कृषि क्षेत्र और उसके सापेक्ष सिंचाई की स्थिति की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए।
वहीं बैठक के आखिरी में उन्होंने सिंचाई से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। बाढ़ खंड की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले में नदियों के जलस्तर और कटान आदि के स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तटबंधों पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाए। अभी भी अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। बैठक में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जल संसाधन से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बलिया
भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक
भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर की उपस्थिति में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठकें संपन्न हुई।
जहुराबाद विधानसभा के पांच मंडल बाराचवर द्वितीय, बाराचवर प्रथम,कासिमाबाद प्रथम,कासिमाबाद द्वितीय और कासिमाबाद में लोकसभा चुनाव की रणनीतियां बनी और पार्टी पदाधिकारी के साथ मंथन हुआ।
नीरज शेखर ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारीयों और कार्यक्रमों पर चिंतन किया नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उनका जनाधार मांगने और अपनी विजय सुनिश्चित करने की रणनीति मंडल स्तरीय बैठकों में तैयार की और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जनमानस तक पूर्व में चल रही सरकार की योजनाएं और आगामी योजनाओं से परिचित करा करके उनका सर्वाधिक मतदान अपने पक्ष में कराने को लेकर सघन चर्चा और विमर्श भी हुआ।
उक्त बैठकों में कासिमाबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, बाराचवर ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहुराबाद मंदा राजभर,भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सचिन कनौजिया,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गिरि आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बलिया
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के बॉयफ्रेंड को मारी 5 गोलियां
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड जवान ने बीटेक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र आरोपी की बेटी का बॉयफ्रेंड था। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक छात्र के बीच शनिवार रात को बहस हुई थी, जिसके बाद उसने बीटेक छात्र की हत्या कर दी।
इस मामले में पुलिस उपायुक्त विवेक चंद्र यादव ने कहा, 25 वर्षीय बीटेक छात्र विपुल की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है, जो एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है।
अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था। आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई, जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेफना
बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता
बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की। प्रिंस सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विचारों और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर, आज भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर और लोकसभा के फेफना विधानसभा के विभिन्न मंडलों में उपस्थित जी भी मौजूद थे। इस के बाद एनडीए गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज शेखर जी ने फेफना विधानसभा के विभिन्न मंडलों का दौरा किया और लोकसभा चुनाव के लिए योजनाएं बनाईं।
उन्होंने सागरपाली मंडल, चितबड़ागांव मंडल, सोहावं मंडल, और गड़वार मंडल के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की, और आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाकर विजय सुनिश्चित करने का आश्वासन मांगा।
नीरज शेखर ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं और परिकल्पनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्य हर घर जाकर भाजपा की राष्ट्रवादी और सर्वजन के हित में नीतियों के बारे में बात करें और जनता का समर्थन मांगें।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल, और ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-
बलिया2 days ago
JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम
-
featured5 days ago
कौन थे ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ जिन्हें आज उनकी पुण्यतिथि पर बलिया के लोग कर रहे याद !
-
featured4 days ago
बलिया में भयंकर सड़क हादसा, 4 की मौत 1 गंभीर रूप से घायल
-
featured2 weeks ago
बलिया के चंद्रशेखर : वो प्रधानमंत्री जिसकी सियासत पर हमेशा हावी रही बगावत
-
बलिया3 weeks ago
बलिया: मां की डांट से नाराज़ होकर किशोरी ने खाया ज़हर, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
-
बलिया2 weeks ago
बलिया: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गम्भीर
-
featured1 week ago
जानें कौन हैं UP बोर्ड 10वीं के बलिया टॉपर, जिन्होंने जिले का नाम किया रोशन!
-
featured4 days ago
बलिया में दूल्हे पर एसिड अटैक, पूर्व प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम