बलिया
बलिया पहुंचे जेपी नड्डा बोले- योगी के कार्यकाल में खत्म हुआ गुंडाराज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बलिया पहुंचे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वोट की अपील की।
बलिया के रतसर इंटर कालेज में मंगलवार को दोपहर आयोजित जनसभा के दौरान जेपी नड्डा अपना संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटना, तोड़ना, लड़ाना ये ही सपा-कांग्रेस का काम है। लोगों को डराना, मुसीबत में डालना, जमीन कब्जा करना, पैसा वसूली करना यही इनका काम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई नेता, सपा का कोई नेता आकर ये नहीं कह सकता कि उसने लोगों के लिए इतने काम किए हैं। समाज को बांटना, भाई-भाई को लड़ाना, भय, आतंक फैलाना, अवैध कब्जे करना ही इनके काम है।
उन्होंने भाजपा की तारीफ में कहा कि रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की ताकत सिर्फ भाजपा में है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, खून की होली खेली थी। कांगेस पार्टी राम मंदिर के केस को अटकाती थी, भटकाती थी। आपने मोदी सरकार को चुना, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।
कोरोनाकाल में जब लॉकडाउन लगा थे, मोदी सरकार ने 20 करोड़ बहनों के जनधन खाते में 500-500 रुपये भेजे थे। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत उनके घरों में चूल्हा जल सका। पीएम आवास योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक लोगों के पक्के आवास बने हैं। इस साल 80 लाख पक्के घर गरीबों के लिए बनेंगे।
अपने पूरे संबोधन के दौरान नड्डा सपा पर हमलावर रहे। योगी के पहले उत्तर प्रदेश में माफियाराज था, गुंडाराज था। आज गुंडाराज और माफियाराज समाप्त हो गया है। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे। अब कोई यूपी में आतंकवादी घटनाएं करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी पिछले दिनों कह रही थीं कि आतंकवाद का मुद्दा फिजूल की बातें हैं। इनके पूज्य पिता राजीव गांधी की जीवन लीला आतंकवाद के कारण समाप्त हुई, तब भी इनकी ये सोच है। अखिलेश ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आतंकवादी गतिविधियों के आरोपियों को जेल से रिहा करा दिया था। सपा और गुंडागर्दी ये एक साथ जुड़ा हुआ है। सपा का कार्यकर्ता गुंडा न हो ये संभव नहीं है, ये दोनों एक ही हैं। गुंडा शब्द तो हल्का शब्द है, ये तो आतंकवादियों के संरक्षक हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनता से वोट की अपील की।
बलिया
शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय पार्क की बदलेगी तस्वीर, सौंदर्यीकरण का हो रहा काम

बलिया। स्वतंत्रता सेनानी शेर-ए-बलिया चित्तू पांडेय पार्क का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। जल्द ही पार्क की तस्वीर बदल जाएगी जिसके लिए निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। बता दें 80 लाख की लागत से पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई काम किए जाएंगे। मूर्ति पार्क और चौराहे से सब्जी मंडी होते हुए जगदीशपुर सीटी अस्पताल तक ओवर ब्रिज के नीचे की दोनों सड़क की पिचिंग और बीच में डिवाइडर का बनेगा।
नगरपालिका जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम पूरा कराने के लिए तेजी भी दिखा रही है। जिला प्रशासन ने सब्जी दुकानदारों को शीशमहल के पास गोला रोड में दुकान लगाने के लिए स्थान का चयन कर दिया है। शनिवार को मजदूरों की टीम ने चित्तू पांडेय मूर्ति पार्क का ग्रील तोड़ कर हटाया। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी शेरे चित्तू पांडेय के अनुरूप पार्क का निर्माण होगा। फूल -धे भी लगाए जाएंगे। जगह की कमी को ध्यान में रखते हुए काम होगा।
बलिया
बलिया- गैंगस्टर विशंभर पर बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 1.43 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बलिया। यूपी में योगी सरकार में अपराधियों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। जहां बलिया के गैंगस्टर विशंभर यादव के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बलिया में अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित करने वाले गैंग लीडर विशंभर यादव के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की। और लखनऊ स्थित 1.43 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर दिया। आरोपी पर बलिया समेत 2 जिलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
एक साल पहले 2.13 करोड़ की कुर्की- बता दें पिछले साल जून में तत्कालीन जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विशंभर की 2.13 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। उस समय गांव टकरसन स्थित मकान के आधे हिस्से को पुलिस ने कुर्क किया था। अब आरोपी विशंभर यादव निवासी टकरसन के लखनऊ के थाना चिनहट और गोमतीनगर में भी संपत्ति पाए जाने पर कुर्की कराई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 1.43 करोड़ है।
आरोपी पर 14 मुकदमे दर्ज- गैंगस्टर विशंभर यादव ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या की कोशिश, लूट, डकैती और अन्य अपराध के बल पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। विशंभर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अतिरिक्त बलिया के विभिन्न थानों और लखनऊ को मिलाकर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।
मिंटू सिंह हत्याकांड का आरोपी- बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ये महावीर घाट के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार 3 बदमाशों ने मिंटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वर्तमान में विशंभर समेत सभी आरोपी जेल में हैं।
बलिया
RK मिशन स्कूल के पू्र्व छात्र आयुष पांडे ने हॉकी में जीता गोल्ड, बलिया में हुआ सम्मान

बलिया के आरके मिशन स्कूल के पूर्व छात्र आयुष पांडे ने राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल हासिल किया है।आयुष की इस उपलब्धि पर आरके मिशन स्कूल ने उनका सम्मान किया। आरके मिशन स्कूल के द्वारा खेल प्रतिभाओं को शुरु से ही बढ़ावा दिया जाता है, इसी का परिणा है कि अब स्कूल के पूर्व छात्र आयुष ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का परचम लहराया है। आयुष पांडे पहले एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।आरके मिशन स्कूल में आयोजित समारोह में आयुष का सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने आयुष पांडे को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों में असीमित प्रतिभा है, उसे तराशने की जरुरत है, जिससे बच्चे राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल होकर एक प्रतिभावान खिलाड़ी बने। उन्होंने राजबहादुर को भी उत्कृष्ट हॉकी खेलने के लिए सम्मानित किया। आर.के. मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने आयुष पांडे व प्रतिभावान खिलाड़ी के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नीरज शेखर जी को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयुष पांडे को स्मृति चिन्ह व नगद 5100 रुपए की राशि प्रदान कर हर्ष श्रीवास्तव जी ने उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आयुष पांडे व राजबहादुर जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी विद्यालय की ही देन है, साथ ही उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभा के विकास के पीछे क्रीड़ा शिक्षकों का अहम योगदान है। विद्यालय प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है और वे चाहते हैं कि यह खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें।विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने माननीय श्री नीरज शेखर जी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मान समारोह में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुष पांडे व राजबहादुर की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अविनाश सिंह ,रितु सिंह , सरदार अफजाल अंसारी, अमित कुमार व समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मल्लिका खान ने किया।
-
बलिया5 days ago
बलियाः मेंहदी छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, शादी के चौथे दिन ही दूल्हे की मौत
-
featured2 weeks ago
बलिया लिंक एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट निरस्त, इसकी जगह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को किया जाएगा विकसित
-
featured2 weeks ago
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वेः इन गांवों के किसानों से जल्द खरीदी जाएगी जमीन
-
featured1 week ago
बलिया-वसूली के लिए बिजली विभाग ने निकाला नया तरीका!
-
बलिया2 weeks ago
बलियाः विवाह कर लौटे प्रेमी युगल का ग्रामीणों ने किया विरोध, अब गांव के बाहर रहेंगे दंपति
-
बलिया4 days ago
बलिया : शादी के तीन साल बाद भी प्रेमी को नहीं भुला पाई पत्नी, पति ने कराई दोनों की शादी
-
बलिया2 weeks ago
बलिया से लखनऊ जाने के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, जानिए किराया और शेड्यूल
-
बलिया1 week ago
बलियाः स्कूल बस में चढ़ कर बदमाशों ने लहराया तमंचा, की फायरिंग, छात्र को पीटा