2019 ध्यान में रखते हुए भाजपा की नई टीम घोषित, कई नए चेहरे शामिल

प्रदेश भाजपा की नई टीम में एक दर्जन से अधिक नए चेहरों को जगह मिली है। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे पदाधिकारियों को संगठन के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

संगठन में लगातार सक्रिय रहे कई पदाधिकारियों को तरक्की दी गई है। मिशन 2019 को ध्यान में रखते हुए सोशल इंजीनियरिंग के साथ अगड़े व पिछड़ों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने शुक्रवार देर रात नई टीम की घोषणा करते हुए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को अवध क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। शिवनाथ यादव और नवाब सिंह नागर जैसे पुराने लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में शामिल किया गया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी त्यागी को भूपेंद्र चौधरी की जगह पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दयाशंकर सिंह को फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटे संजीव बालियान भी प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।…

7 hours ago

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों…

1 day ago

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में…

2 days ago

बलिया निवासी रिटायर्ड जवान ने बीटेक छात्र को मारी गोली, हुई मौत, हत्या के आरोपी पिता ,पुत्री गिरफ्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां…

2 days ago

बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की।…

3 days ago

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

3 days ago