Connect with us

बलिया

बलियाः जिला विकास अधिकारी ने 25 लाख के गबन के मामले में सचिव को किया निलंबित

Published

on

बलिया जिला विकास अधिकारी ने 25.41 लाख के गबन के मामले में कार्रवाई करते हुए मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चांद दीयर के सचिव ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीडीओ ने निलंबित कर्मी को रसड़ा ब्लॉक से संबद्ध करते हुए मामले की जांच के लिए मनियर ब्लॉक के बीडीओ को नामित किया है।

जानकारी के मुताबिक डीडीओ ने निलंबित कर्मी के वेतन से गबन की धनराशि वसूली कर ग्राम पंचायक के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। और सचिव के साथ मानित प्रधान राज कपिल को भी दोषी माना है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन फेस टू में ग्राम पंचायतों में विभिन्न तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। इसी का सत्यापन ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सचिव राजकुमार प्रसाद, कंसल्टिंग इंजीनियर, खंड प्रेरक की टीम से कराया गया। इसी सत्यापन में कई सारी अनियमितता पाई गई। कुल 32 कार्यों की जांच की गई, इसमें से 10 कार्यों में भारी गड़बड़ी मिली। चार सफाईकर्मियों को ड्रेस, जूता, खुरपी, हंसिया आदि पर भारी-भरकम भुगतान मिला।

बलिया जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र का कहना है कि चांददीयर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जांच डीपीआरओ ने कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित सचिव को निलंबित करते हुए रसड़ा ब्लॉक से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए मनियर के बीडीओ नामित किया गया है।

डीपीआरओ ने मुरली छपरा ब्लॉक के एक ग्राम पंचायत अधिकारी को विभिन्न कार्यों में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत अधिकारी कन्हैया कुमार को निलंबित किया गया है। कन्हैया कुमार को मुरलीछपरा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई के लिए डीपीआरओ और बीडीओ ने ड्यूटी लगाई थी, लेकिन कन्हैया कुमार ने कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया और अपना मोबाइल बंद कर लिया, इसके कारण उनके संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

नेपाली लड़के ने किया बलिया की किशोरी का अपहरण, 3 माह तक किया शारीरिक शोषण

Published

on

बलिया के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी को नेपाली लड़का अपने साथ ले गया था और पिछले 3 माह से उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।
अब वापस लौटने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को 26 वर्षीय आरोपी को लड़की के साथ बलिया लौटने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया। आरोपी नेपाल के पारसा जिले का रहने वाला है। वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। उसने सोशल मीडिया के जरिए लड़की से बातचीत की थी। 29 जनवरी को वो लड़की को अपने साथ भगा कर हिमाचल ले गया था। उसने लड़की के साथ लगातार रेप किया।

29 जनवरी को लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया था और लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि आरोपी प्रीतम यादव ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की और उससे मिलने उसके गांव आया था और अपनी बातों में फंसाकर उसे अपने साथ ले जाई था और लगभग तीन महीने तक उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।

एसपी देव रंजन सिंह ने बताया कि नाबालिग के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (2) (रेप) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराएं मामले में जोड़ी गई हैं।

Continue Reading

बलिया

बलिया में नगर पालिका चेयरमैन समेत 13 लोगों पर FIR दर्ज, ये है मामला

Published

on

बलिया जिले के छितौनी गांव में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल सहित 13 लोगों पर फर्जी जमीन रजिस्ट्री और पैसे खाते से निकालने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फरियादी शमशेर सिंह ने एसपी देवरंजन वर्मा से लिखित शिकयत की है। उन्होंने बताया कि मौजा छितौनी बाहर परगना लखनेश्वर तहसील रसड़ा में उनके नाम से जमीन है। विनय शंकर, जय प्रकाश, राजा राम, श्रवण, शशांक, संजय, संजय, अखिलेंद्र, आदिल, रेहान निवासी कस्वा रसड़ा व अरविंद निवासी पिपार गाजीपुर, राजाराम निवासी छितौनी और बृजेश, राजेश निवासी लखनऊ ने आपस में मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करवा ली।

उन्होंने कहा कि उक्त लोगों ने विनय शंकर के घर ले जाकर जमीन के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये दाम तय किए। उसी दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मुझे लखनऊ ले गए। 15 जून 2022 को मुझे डरा धमकाकर व नशीला पदार्थ खिलाकर मेरी जमीन रजिस्ट्री करवा ली। इस मामले में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि शमशेर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल का बयान सामने नहीं आया है।

Continue Reading

बलिया

भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारीयों के साथ की बैठक

Published

on

भारतीय जनता पार्टी बलिया लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी नीरज शेखर  की उपस्थिति में जहुराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में मंडल स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारीयों तथा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठकें संपन्न हुई।

जहुराबाद विधानसभा के पांच मंडल बाराचवर द्वितीय, बाराचवर प्रथम,कासिमाबाद प्रथम,कासिमाबाद द्वितीय और कासिमाबाद में लोकसभा चुनाव की रणनीतियां बनी और पार्टी पदाधिकारी के साथ मंथन हुआ।

नीरज शेखर ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारीयों और कार्यक्रमों पर चिंतन किया नीरज शेखर ने प्रधानमंत्री  के विभिन्न योजनाओं और उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उनका जनाधार मांगने और अपनी विजय सुनिश्चित करने की रणनीति मंडल स्तरीय बैठकों में तैयार की और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।

भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जनमानस तक पूर्व में चल रही सरकार की योजनाएं और आगामी योजनाओं से परिचित करा करके उनका सर्वाधिक मतदान अपने पक्ष में कराने को लेकर सघन चर्चा और विमर्श भी हुआ।

उक्त बैठकों में कासिमाबाद ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, बाराचवर ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जहुराबाद मंदा राजभर,भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री सचिन कनौजिया,भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेश राम, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गिरि आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!