बेल्थरा रोड

बिल्थरारोड- हाथरस घटना के विरोध में सपा ने निकाला कैंडल मार्च

बिल्थरारोड डेस्क : उत्तर प्रदेश के  हाथरस घटना के विरोध में और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर बिल्थरारोड में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला .

कैंडल मार्च निकालने से पहले पूर्व विधायक पासवान ने इस जघन्य घटना में दोषियों को सीधा बचाने का जहाँ आरोप लगाया ,वहीं कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है.

वहीँ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्यशंकर यादव ने योगी सरकार की नाकामियों की विस्तार से चर्चा की, और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कंट्रोल से बाहर हो चुकी है.  इस स्थिति में उन्हें मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे देनी चाहिए.

बता दें की कैंडल मार्च बिल्थरारोड रेलवे चौराहे से चौधरी चरण सिंह तिराहे पर स्व. चरण सिंह की मूर्ति के पास जलती कैंडल को स्थापित कर मार्च को विसर्जित कर दिया गया।

इस कैंडल मार्च में प्रशान्त कुमार जायसवाल ”मंटू’, शाहिद समाजवाद, अंगद यादव, रुद्रप्रताप यादव, रामाश्रय यादव ‘फाइटर”, जनार्दन यादव, ध्रुव यादव, भोलू भाई, रवि जायसवाल, विनोद कुमार पप्पू, गीता देवी, रामसरन चौहान, आफताब अहमद, अनिल पटेल, अमलेश कन्नौजिया, विजय कुमार यादव, रामविनय मौर्य, राम लाल राजभर, सुरेन्द्र यादव, अमरनाथ यादव, गोपाल गुप्ता, राजाराम यादव, भरत यादव, राजीव जायसवाल आदि लोग शामिल रहे.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, वसूला जाएगा जुर्माना

बलिया में आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है। इन घटनाओं में आर्थिक…

39 mins ago

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग…

1 hour ago

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के…

3 hours ago

सलेमपुर लोकसभा: बसपा का वॉकओवर, सपा की मुश्किलें!

लोकसभा चुनाव चुनाव के लिए रवींद्र कुशवाहा को इस बार भी बीजेपी ने सलेमपुर सीट…

20 hours ago

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के…

22 hours ago

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ विज्ञान की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं।…

1 day ago