Connect with us

बलिया

इस चुनाव से बदला बेल्थरारोड विधानसभा का दशकों पुराना मिथक

Published

on

बलिया। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने के साथ ही एक इतिहास या फिर मिथक कहें वो आज बदल गया है। बलिया की बेल्थरारोड विधानसभा में जीत सपा गणबंधन की हुई लेकिन प्रदेश में सरकार बीजेपी की बनने की जा रही है। जबकि 3 दशकों से ऐसा जा रहा था कि बेल्थरारोड में जिस पार्टी का प्रत्याशी जीतता है यूपी में उसी पार्टी की सरकार बनती है। लेकिन यह इतिहास आज नहीं दोहराएगा गया। इस बार सपा के हसू राम ने जीत हासिल की। लेकिन बहुमत बीजेपी को मिला है।

इतिहास पर नजर डाली जाए तो 1984 के चुनाव छोड़कर हर बार बेल्थरारोड से जीते प्रत्याशी की पार्टी ने ही सरकार बनाई है। आजादी के बाद लगातार 3 चुनाव यानि की 1952, 1957 और 1962 में ऐसा ही हुआ। 1980 में कांग्रेस के बब्बन सिंह ने बेल्थरारोड से जीत हासिल की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। हालांकि 1984 में कहानी थोड़ी बदल गई क्योंकि वो सामान्य नहीं था। सिख दंगों के बाद स्थिति काफी अलग थी।

फिर 1991 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में हरिनारायण राजभर जीते और भाजपा की सरकार बनी। 1993 में समय से पहले चुनाव हुए क्योंकि 1992 में अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद राम मंदिर विवाद के बाद केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश की सरकार को बर्खास्त कर दिया था। 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर शारदानंद अंचल चुनाव जीते और सूबे में सपा की सरकार बनने के बाद अंचल शिक्षा व पशुपालन मंत्री बने।

1996 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हरिनारायण राजभर दूसरी बार विधायक बने और भाजपा की सरकार में कारागार मंत्री पद का निर्वहन किया। साल 2002 में समाजवादी पार्टी के शारदानंद अंचल चुनाव जीतकर सहकारिता मंत्री बने। 2007 के चुनाव में पहली बार बसपा ने अपना खाता खोला और केदारनाथ वर्मा ने चुनाव जीता। इसके साथ ही बसपा की सरकार बनी।

2012 के नये परिसीमन में सीयर विधानसभा का नाम बदल कर बेल्थरारोड सुरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी के गोरख पासवान ने अपनी जीत सुनिश्चित की और सपा की सूबे में सरकार बनी। 2017 में भाजपा के धनन्जय कनौजिया ने जीत दर्ज की और सूबे में भाजपा की सरकार बनी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। और 1984 के बाद अब दूसरी बार 2022 में यह इतिहास बदल गया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

बलिया के बांसडीह में रिहायशी बस्ती में लगी आग, जलकर खाक हुई सवा सौ झोपड़ियां

Published

on

बलिया के बांसडीह में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां खेवसर गांव के कुड़िया यादव बस्ती में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने एक-एक कर पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में बस्ती में रहने वाले 50 से अधिक परिवारों की सवा सौ झोपड़ियां जल गयी है। तेज हवाओं के चलते आग की लपटें तेजी से आगे बढ़ती गई, इन पर काबू पाना भी बेहद मुश्किल हो गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो टीमें ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, तेज हवा के चलते दो हिस्सों में बंटी बस्ती की सभी झोपड़ियां आग की चपेट में आ गयी और सभी झोपड़ियां जल गयी हैं। आग लगते ही बस्ती में कोहराम मच गया तथा रिहायशी बस्ती के लोग घर से जान बचाकर भाग गए। झोपड़ियों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है। कुछ लोगों के पक्के घर में भी रखा सामान जलकर राख हो गया है। सुभाष यादव की बाइक जल गई हैं।

बस्ती के ददन यादव और सुभाष यादव के घर पिछली रात ही शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। घटना में ग्रामीणों का लाखों रूपया का नुक़सान हुआ है। कटाई और मढ़ाई के बाद घरों में रखा गेहूं, सरसों आदि अनाज भी जलकर राख हो गया है। आग से बाइक, साइकिल, बिस्तर, भूसा, अनाज, बरतन, कपड़े, चौकी, चारपाई आदि सभी सामान जलकर राख हो गया है। मौके पर पहुंचे तहसील और पुलिस प्रशासन आग बुझाने व आग से क्षति का आकलन कर रहा था।

Continue Reading

बलिया

बलिया के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में हुआ विज्ञान की चुनौती प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

बलिया के चितबड़ागांव के जमुनाराम मेमोरियल स्कूल में विभिन्न तरह के आयोजन होते रहते हैं। इसी कड़ी में आज स्कूल में विज्ञान की चुनौती 2024 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता केवल CBSE के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आयोजित की जाती है।

इस प्रतियोगिता में 8वीं से लेकर 10वीं तक पढ़ने वाले बच्चों ने भाग लिया। प्रथम चरण की परीक्षा में 8वीं के रोशन यादव और अभिनव यादव ने सर्वोच्च अंक हासिल किए। इसके अलावा कक्षा 9वीं के आयुष्मान सिंह और रोहन गिरी, कक्षा दसवीं से दीप्ति वर्मा और उत्कर्ष यादव का चयन द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए हुआ है। ये परीक्षा जनपद स्तरीय होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री केबी ने बच्चों के सफलता के दृष्टिगत रखते हुए अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। वहीं बच्चे भी आगे की प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट गए हैं।

 

Continue Reading

बलिया

JEE मेन के दूसरे सत्र का परिणाम जारी, बलिया के छात्रों ने लहराया परचम

Published

on

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) के दूसरे सत्र का परिणाम आ चुका है। इन परिणामों में बलिया के छात्र छात्राओं ने भी परचम लहराया है। जिले के आरके मिशन स्कूल के कई छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास की।

स्कूल के हरीश मिश्रा ने 97.2 परसेंटाइल, मोहम्मद फैज ने 95.65 परसेंटाइल, शौर्य श्रीवास्तव ने 96.49 परसेंटाइल और साक्षी गुप्ता ने 91.75 परसेंटाइल प्राप्त किए। शिक्षकों के कुशल मार्ग निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने उपलब्धि हासिल किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक संजीव सिंह, धर्मेंद्र वर्मा और नईम अंसारी ने इस सफलता का श्रेय बच्चों के स्वाध्याय और दृढ़ संकल्प को दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल रत्नेश्वर ने सफल छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने जेईई मेन्स में सफल छात्राओं को बधाई दिया। दृढ़ संकल्प व कठिन परिश्रम को यदि छात्र अपने जीवन में समावेश कर ले तो सफलता उसे अवश्य ही प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आरके मिशन स्कूल, बलिया का प्रयास है कि उत्तम संसाधनों की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं का सर्वाधिक विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सफलता क्रमिक विकास से प्राप्त होती है, सफलता का और कोई रास्ता नहीं होता।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!