Connect with us

विधानसभा'वार

UP Election Result – यहाँ देखिए बलिया की सातों विधानसभा का LIVE अपडेट

Published

on

बलिया। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का रुझान आना शुरू हो गया है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज आ रहा है। बलिया की सभी सातों विधानसभा का LIVE अपडेट जानिए बलिया खबर के साथ…बलिया खबर आपको काउंटिंग की पल-पल की अपडेट दे रहा है। कहां आए ‘बाबा’ कहां चली ‘साइकिल’…हर विधानसभा सीट पर बलिया खबर की नजर…बांसडीह, बेल्थरारोड, बैरिया, सिकंदरपुर, फेफना, रसड़ा और बलिया नगर के नतीजे जानिए बलिया खबर पर

8.30: बलिया में पोस्टल बैलट की गणना शुरू

Live-

सिकंदरपुर विधानसभा:

सिंकदरपुर से सपा के जियाउद्दीन रिजवी 12183 वोटों से जीते।

3.20: सिकंदरपुर 20 वां राउन्ड, जियाउद्दीन रिजवी सपा- 59550, संजय यादव भाजपा- 50663

3.12ः सिकंदरपुर के 19वे राउन्ड में सपा के रिजवी को 56708, भाजपा के संजय यादव को 49015 को मत मिले

3.05: 18 राउंड सिकंदरपुर, सपा 52977, बीजेपी 46237

1.40ः सिकन्दरपुर विधानसभा राउन्ड-14, सपा- 40553, भाजपा- 36559

12.56: सिकंदरपुर विधानसभा राउन्ड- 12, जियाउद्दीन रिजवी सपा – 34857, संजय यादव बीजेपी – 32099

12.50ः सिकंदरपुर विधानसभा राउन्ड- 11, जियाउद्दीन रिजवी सपा- 32365, संजय यादव बीजेपी – 29134

12.22: सिकंदरपुर विधानसभा राउन्ड-10, जियेउद्दीन रिजवी- 28568, संजय यादव- 26496

12.04: सिकंदरपुर राउन्ड-9, जियेउद्दीन रिजवी – 24449, संजय यादव- 22669

11.44: सिकंदरपुर राउंड- 7, सपा -18358, बीजेपी- 16690

11.07: सिकंदरपुर पाँचवा राउन्ड- सपा 12931, बीजेपी 12100

9.56: पहला राउन्ड: सपा प्रत्याशी जियाउद्दीन रिजवी 270 वोटों से आगे चल रहे हैं।

फेफना विधानसभा:

फेफना से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव 19085 वोटों से जीते।

3.20: फेफना- 24वां राउंड, उपेंद्र तिवारी बीजेपी – 64798, संग्राम यादव सपा- 81018

2.57: फेफना- 21वे राउंड में संग्राम सिंह यादव 13511 वोट से आगे

2.55: फेफना विधानसभा 20 राउंड, बीजेपी- 54421, सपा- 57187

2.25: फेफना विधानसभा राउन्ड 18, सपा – 60034, बीजेपी- 48816

1.40ः फेफना-15 राउंड, उपेंद्र 40740, संग्राम 50412

1.23ः फेफना विधानसभा राउंड- 14, उपेन्द्र तिवारी बीजेपी- 35537, संग्राम यादव सपा- 47542
1.04: फेफना विधानसभा राउन्ड-13, उपेन्द्र तिवारी- बीजेपी 33965, संग्राम यादव – सपा 44164

12.40: फेफना विधानसभा राउन्ड-13, उपेन्द्र 31825, संग्राम 40345

12.18: फेफना विधानसभा राउन्ड- 11, उपेन्द्र तिवारी – 29366, संग्राम यादव- 36423

12.13: फेफना राउंड-10, उपेन्द्र 27642, संग्राम 34273

11.47: फेफना विधानसभा राउन्ड-9, उपेन्द्र तिवारी – 24602, संग्राम यादव – 30684

11.30: फेफना विधानसभा राउंड- 7, उपेंद्र तिवारी- 19154, संग्राम यादव- 23352

11.13: फेफना राउंड – 6, उपेंद्र तिवारी – 15873, संग्राम यादव 20404

10.25: दूसरा राउन्ड : फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह 2200 वोटों से आगे

10.18: पहला राउन्ड : फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह 831 वोटों से आगे।

 

बैरिया विधानसभा:

4.06ः बैरिया 27 राउन्ड, बीजेपी -54240, सपा -62552

3.30: बैरिया 23वां राउंड, बीजेपी- 48528, सपा- 55415

3.05ः बैरिया 21 राउंड, बीजेपी 42689, सपा 50226

2.57: बैरिया – 21 वें राउन्ड में जय प्रकाश अञ्चल 7537 वोटों से आगे

2.25: बैरिया विधानसभा 18 राउन्ड, बीजेपी – 36030, सपा – 41531

2.12: बैरिया विधानसभा राउन्ड-17, बीजेपी – 33411, सपा- 39343

1.25ः बैरिया राउन्ड-14, आनंद शुक्ल बीजेपी 29293, जय प्रकाश अंचल सपा- 36070

1.15: बैरिया 15 राउंड, आनंद 29293, जय प्रकाश अंचल 36070

1.06ः बैरिया 14 राउंड, आनंद 27555, जय प्रकाश अंचल 33306

12.40: बैरिया विधानसभा राउंड-13, आनंद 26242, जयप्रकाश 31377

12.23: बैरिया विधानसभा राउंड-12, आनंद शुक्ल- 24369, जयप्रकाश अञ्चल- 28973

बैरिया विधानसभा राउंड-11, आनंद शुक्ल – 22942, जयप्रकाश अञ्चल- 27121

12.06: बैरिया विधानसभा 10th राउन्ड, आनंद शुक्ल – 21214, जयप्रकाश अञ्चल- 25452

10.07: बैरिया विधानसभा 6 राउंड- बीजेपी 11960, सपा 17223

10.41: बैरिया विधानसभा पाँचवा राउंड- जय प्रकाश 15579, आनंद 9394, सुरेंद्र 3271

10.08ः दूसरा राउन्ड : बैरिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जय प्रकाश अञ्चल 6,147 वोटों से आगे।

10.06: पहला राउन्ड : बैरिया विधानसभा से सपा प्रत्याशी जय प्रकाश अञ्चल 2110 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

 

बेल्थरारोड विधानसभा:

बेल्थरारोड से सपा गठबंधन के प्रत्याशी हंसु राम 5131 वोटों से जीते।

3.18: बेल्थरा रोड- 26 राउंड, छट्ठू राम (भाजपा)- 61477, हंसु राम- (सुभासपा) 67962, प्रवीण प्रकाश- (बसपा) 33198

3.12ः बेल्थरा रोड- 26 राउंड, छट्ठू राम (भाजपा)- 61477, हंसु राम- (सुभासपा) 67962, प्रवीण प्रकाश- (बसपा) 33198

3.06ः बेल्थरा रोड- 25 राउंड, छट्ठू राम- 58654, हंसु राम- 65489, प्रवीण प्रकाश- 31674

3.05: बेल्थरा 24 राउंड, छट्ठू राम 56707, हंसु राम 62915

2.57: बेलथरा- 24 वें राउन्ड में गठबंधन प्रत्याशी हँसु राम 6208 से आगे

2.50: बेल्थरा रोड- 24 राउंड, छट्ठू राम- 56760, हंसु राम- 62915, प्रवीण प्रकाश- 30127

2.42: बेल्थरा रोड- 23 राउंड, छट्ठू राम- 54990, हंसु राम- 60148, प्रवीण प्रकाश- 28746

12.41: बेल्थरा रोड- 14 राउंड, छट्ठू राम- 36791, हंसु राम- 35428

12.13ः बेलथरा रोड विधानसभा राउन्ड- 12, छट्ठू राम 31862, हंसु राम 31264

11.08: बेल्थरा रोड राउंड- 8, छटठू राम- 22459, हंशु राम – 20298

9.44: पहला राउन्ड : बेल्थरारोड विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी 455 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

बलिया नगर विधानसभा:

बलिया नगर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह 26,176 वोटों से जीते।

4.06ः बलिया नगर 30 राउन्ड, बीजेपी- 102276, सपा- 76100

3.20: बलिया नगर- 26 वां राउन्ड, दयाशंकर सिंह बीजेपी – 92920, नारद राय सपा- 69457

3.12ः बलिया नगर के 22 वे राउंड में दयाशंकर को 80587,नारद राय को 59474 मत मिले

1.24ः बलिया नगर,  राउन्ड-17,  दया शंकर सिंह बीजेपी- 63497, नारद राय सपा- 45431

12.58: बलिया नगर राउन्ड-15, दयाशंकर सिंह बीजेपी – 57804, नारद राय सपा- 40261

12.21: बलिया नगर राउन्ड-12, दयाशंकर सिंह- 45643, नारद राय- 32745

10.41: चौथा राउन्ड : बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह 6201 वोटों से आगे

10.29: तीसरा राउन्ड : बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह 1906 वोटों से आगे

10.10: दूसरा राउन्ड: बलिया नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह 1793 वोटों से आगे

9.20: बीजेपी आगे

 

रसड़ा विधानसभा:

रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह चुनाव जीते।

4.06ः रसड़ा 25 राउन्ड, बसपा – 72977, सपा -68206

3.30: रसड़ा 22 वां राउंड, बीएसपी -64980, सपा -58526

3.05- 20 राउंड रसड़ा, बसपा-58430, सपा -53127

2.25: रसड़ा विधानसभा राउन्ड 18, बसपा- 53362, सपा- 47492

2.12:रसड़ा विधानसभा राउन्ड 17, बसपा – 50683, सपा गठबंधन -44249

1.40ः रसड़ा विधानसभा राउन्ड-15, बसपा -44781, सपा गठबंधन -38055

1.24ः रसड़ा विधानसभा 14 राउन्ड, उमाशंकर सिंह बसपा- 40902, महेंद्र चौहान गठबंधन -35779

1.06-  रसड़ा, राउंड -13, बसपा-38195, सपा -32750

12.56: रसड़ा विधानसभा राउन्ड-12, उमाशंकर सिंह बसपा -34990, महेंद्र चौहान गठबंधन -30575

12.50: रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह ने 11वें राउन्ड में बनाई बढ़त, 4000 वोटों से चल रहे हैं आगे

12.01: रसड़ा विधानसभा 6th राउन्ड, उमाशंकर सिंह – 17992, महेंद्र चौहान – 16048

11.13: रसड़ा राउंड- 6, उमाशंकर सिंह – 17992, महेंद्र चौहान – 16048

10.54: रसड़ा विधानसभा पाँचवा राउंड- उमाशंकर 12502, महेंद्र 11530, बब्बन 2387

10.29: चौथे राउन्ड में रसड़ा विधानसभा से बसपा के उमाशंकर सिंह से 900 वोटों से आगे चल रहे हैं

 10.20: दूसरा राउन्ड : रसड़ा विधानसभा से गठबंधन के महेंद्र चौहान बसपा के उमाशंकर सिंह से 213 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9.40: पहला राउन्ड : रसड़ा विधानसभा से गठबंधन के महेंद्र चौहान बसपा के उमाशंकर सिंह से 1353 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

बांसडीह विधानसभा:

बांसडीह से भाजपा गठबंधन की केतकी सिंह चुनाव जीतीं।

5.14: बांसडीह 31 वां राउंड, केतकी 98506, राम गोविन्द 79003

4.06ः बांसडीह 24वां राउंड, केतकी 74938, राम गोविंद 62945

2.57: बांसडीह – बीजेपी की केतकी सिंह 10408 वोटों से आगे

1.02: बांसडीह विधानसभा राउन्ड- 12, केतकी सिंह- बीजेपी 36057, राम गोविंद चौधरी- सपा 33446

12.50ः बांसडीह विधानसभा राउन्ड-11, केतकी सिंह बीजेपी- 32462, राम गोविंद चौधरी सपा- 31174

12.27: बांसडीह 10 राउंड, केतकी 28916, रामगोविंद 28528

11.46: बांसडीह विधानसभा राउंड7, केतकी सिंह – 20444, रामगोविंद चौधरी 19334

11.43: बांसडीह विधानसभा राउंड- 6 केतकी सिंह – 18125, राम गोविंद चौधरी – 15835

11.22: राउंड – 5 केतकी सिंह -15747, राम गोविंद चौधरी-12736

9.59: पहला राउन्ड : बांसडीह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी केतकी सिंह 486 वोटों से आगे चल रहीं हैं।

 

सिकंदरपुर – सिकंदरपुर में सपा और बसपा के उम्मीदवार जीतते आ रहे थे। पिछली बार यहां कमल खिला, अब देखना दिलचस्प होगा कि 2022 में बीजेपी अपनी यह सीट बचाकर रख पाती है या वापस सपा-बसपा का कब्जा होगा।

फेफना- इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में है। सुभासपा के साथ मैदान में उतरी सपा इस बार उपेंद्र तिवारी की अच्छी घेराबंदी की है। यादव बहुल सीट पर बसपा ने केडी यादव को प्रत्याशी बनाया है। सपा के संग्राम सिंह यादव परंपरागत वोटों के सहारे जीत के प्रति आश्वस्त हैं। कांग्रेस से ब्राह्मण प्रत्याशी भी मैदान में है।

बैरिया- बैरिया विधानसभा सीट पर इस बार पूरे प्रदेश की नजरें गड़ी हुई हैं। फायर ब्रांड नेता और अपनी अलग पहचान रखने वाले विधायक सुरेंद्र सिंह टिकट कटने पर भाजपा से बगावत कर वीआईपी से मैदान में हैं। बीजेपी से अपनी नाक का सवाल बनाते हुए राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल मैदान में हैं। सपा से पर्व विधायक जयप्रकाश अंचल मैदान में हैं।

बेल्थरारोड- यह सीट अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि तीन जिलों की सीमा पर स्थित बेल्थरारोड जनपद की एक मात्र सुरक्षित विधानसभा है। भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक धनंजय कन्नौजिया का टिकट काटकर बसपा से आए छट्ठू राम पर भरोसा जताया है। सपा से गठबंधन में मिली इस सीट से सुभासपा ने गोरखपुर के हंसू राम तो बसपा ने प्रवीण प्रकाश को प्रत्याशी बनाया है। इनके बीच कांटे की लड़ाई है। \
बलिया नगर- बलिया नगर विधानसभा पर भाजपा और सपा के हैवीवेट प्रत्याशियों के बीच सीधी लड़ाई है। बसपा इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का भविष्य दांव पर है। उनके सामने सपा से पूर्व मंत्री नारद राय हैं। बसपा के व्यापारी शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे। कांग्रेस के ब्राह्मण प्रत्याशी ओम प्रकाश तिवारी ने बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है।

बलिया नगर- बलिया नगर विधानसभा पर भाजपा और सपा के हैवीवेट प्रत्याशियों के बीच सीधी लड़ाई है। बसपा इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का भविष्य दांव पर है। उनके सामने सपा से पूर्व मंत्री नारद राय हैं। बसपा के व्यापारी शिवदास प्रसाद उर्फ मदन वर्मा लड़ाई को त्रिकोणीय बना रहे। कांग्रेस के ब्राह्मण प्रत्याशी ओम प्रकाश तिवारी ने बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है।

रसड़ा- साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में रसड़ा सीट से बसपा के उमाशंकर सिंह विधायक बन रहे हैं। सपा ने ये सीट सुभाषपा को गठबंधन में दी है। सुभासपा से पहले भाजपा ने यहां से बब्बन राजभर को प्रत्याशी बना उसका खेल बिगाड़ दिया। सुभासपा ने महेंद्र चौहान को प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही दल बसपा को घेरने में जुटे हैं। कांग्रेस से महिला ओम लता प्रत्याशी हैं।

बांसडीह- जीत का चौका लगाने के लिए राम गोविंद चौधरी पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं। सुभासपा छ़ोड़कर बसपा से मानती राजभर मैदान में उतरीं है। केतकी सिंह भाजपा और निषाद पार्टी के गठबंधन से मैदान में हैं। उन्हें अपने निर्दलीय मतों के साथ भाजपा के कोर वोट, मल्लाह वोट और तीन बार से विधायक के विरोध स्वर की आस है। उनके लिए भी भाजपा छोड़ वीआईपी से मैदान में आए कनक पांडेय और कांग्रेस से ब्राह्मण प्रत्याशी पुनीत पाठक परेशानी बढ़ा रहे हैं।

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया के मुफ़्त स्वास्थ्य कैंप में उमड़ा जनसैलाब, ‘दयाल फाउंडेशन’ को लोगों ने बताया मसीहा!

Published

on

बलिया के बांसडीह (Bansdih) में शनिवार को राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन (Rajesh Singh Dayal Foundation) की ओर से दो दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप के पहले दिन ही रिकार्ड तोड़ भीड़ उमड़ पड़ी। बांसडीह इन्टर कालेज  (Bansdih Inter College) में लगे कैंप में  मरीजों को देखने के लिए लखनऊ (Lucknow) से आयी चिकित्सकों की टीम द्वारा नि:शुल्क दवाइयां भी दी गयी। पहले दिन यहाँ तकरीबन 3500 लोगों का मुफ़्त इलाज किया गया।

Rajesh Dayal Foundation

स्वास्थ्य शिविर (Medical Camp) में पहुंचे मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एडमिशन कांउटर,चिकित्सक कक्ष,जांच कक्ष से लेकर दवा वितरण कक्ष तक पर वालेंटियर तैनात थे। जो मरीजों का हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर थे।शिविर के आयोजक तथा समाजसेवी राजेश सिंह दयाल स्वयं बराबर चक्रमण करते हुए अपनी नज़र रखे हुए थे। वे स्वयं भी मरीजों की सहायता कर रहे थे।

शिविर में ईसीजी (EGC),ब्लड टेस्ट (Blood Test) आदि की भी व्यवस्था थी। चिकित्सकों के परामर्श पर मरीजों का न केवल विभिन्न टेस्ट किया गया बल्कि नि:शुल्क दवा ( Free Medicine)भी वितरित किया गया।

मेडिकल कैंप (Medical Camp) में इलाज कराने पहुंचे मरीजों‌ ने की सराहना

मेडिकल कैंप  में इलाज कराने पहुंचे पुष्पा देवी, मोहम्मद शब्बीर,कुमारी रूबी,कुमारी जानकी,राधिका देवी,रमेश राम आदि ने कहा कि

“स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्रवासियों को लाभ मिल रहा है। यहां जो सुविधा उपलब्ध है इससे पहले कभी नहीं हुई । चिकित्सकों का उचित परामर्श,टेस्ट तथा नि:शुल्क दवाएं मिल रही है। ऐसा शिविर अगर क्षेत्र में हमेशा लगता रहे तो निश्चित ही लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलने में सहायक होगा। यह कार्य बेहद सराहनीय है और इस तरह के कार्य हमेशा होना चाहिए। यह इलाका पिछड़ा है और इस शिविर से यहां के लोगों को काफी लोगों को इससे फ़ायदा मिल रहा है। दयाल फाउंडेशन यहाँ के लोगों के लिए एक तरह से मसीहा का काम कर रहा है”

स्वास्थ्य शिविर के आयोजक समाजसेवी राजेश सिंह दयाल (Rajesh Singh Dayal)  ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में आज भी स्वास्थ्य की जरूरत है।आज भी स्वास्थ्य लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। ऐसे लोगों को स्वास्थ्य की सुविधा हो जाए इसके लिए हम लोग काम कर रहे हैं। कहा कि इस प्रकार का स्वास्थ्य शिविर हमेशा जारी रहेगा।कहा कि लगातार काम करना है बच्चों की शिक्षा पर,कुपोषण पर कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि अभी बहुत काम बाकी है। राजेश सिंह (Rajesh Singh) ने कहा कि अगर यहाँ डॉक्टर मरीजों को चिकित्सक रेफर करते हैं तो उनका इलाज लखनऊ ले जा कर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 से यह कार्य लगातार जारी है।

 

Continue Reading

featured

केंद्रीय बलों के हवाले हुआ बलिया का मंडी परिसर, 300 जवान तैनात, मतगणना स्थल के बाहर रहेंगे 500 पुलिसकर्मी

Published

on

बलिया में मतगणना के लिए अब कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में मतगणना के लिए चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। जहां सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय बल को दिया गया है। हॉल के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीएपीएफ की 3 कंपनी को दी गई है। जिसमें बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, एनएसजी व एसपीजी के जवान शामिल हैं। वोटिंग की सुरक्षा के लिए 300 जवानों को तैनात किया गया है।

काउंटिंग हॉल में रहेंगे 300 जवान-विधानसभा चुनाव में सकुशल मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग और पुलिस विभाग ने मतों की गिनती के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। मंडी समिति परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के हाथों में रहेगी। इसके लिए सीएपीएफ की तीन कंपनी के लगभग 300 सशस्त्र जवान मतगणना स्थल की निगरानी करेंगे।

काउंटिंग हॉल के बाहर रहेंगे 500 जवान- परिसर के बाहर पुलिस के जवान सुरक्षा कवच बनाएंगे। इसके लिए 10 से अधिक थानेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। लगभग 500 पुलिसकर्मी मतगणना स्थल के बाहर तैनात रहेंगे। उच्चाधिकारी भी नजर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने कहा कि मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तैयार है। सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।

वोटिंग के दिन रूट डायवर्जन-  मतगणना के दौरान गुरुवार को क्षेत्र में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बांसडीह की तरफ से आने वाले छोटे-बड़े वाहन जो फेफना, रसड़ा और बक्सर की तरफ जाना चाहेंगे वह सुखपुरा, गड़वार होकर जाएंगे। बलिया शहर, फेफना, नगरा, नरहीं व रसड़ा की ओर से आने वाले वाहन जो बांसडीह की तरफ जाना चाहेंगे वह सुखुपरा चौराहे से बांसडीह की तरफ से जाएंगे। दुबहड़, हल्दी और दोकटी की ओर से आने वाले वाहन चिरैयामोड़ से होकर बांसडीह जाएंगे।

NCC तिराहा से शंकरपुर तिराहा तक वाहन बैन- मंडी समिति परिसर में मतगणना का कार्य सकुशल संपन्न कराने के साथ बाहर शांति व्यवस्था बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। जिसके लिए अलग से इंतजाम किए गए हैं। एनसीसी तिराहा से शंकरपुर तिराहा तक विशेष क्षेत्र बनाया गया है। मतगणना समाप्त होने तक इस क्षेत्र में छोटे-बड़े सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया में आज दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

Published

on

बलिया। विधानसभा चुनाव के आखिरी दिनों में सभी दिग्गज अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बलिया में मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रचार के लिए अब कई दिग्गज उतरने वाले हैं। जहां बड़े-बड़े दिग्गज नेता धुआंधार चुनावी रैलियां करते नजर आएंगे। रविवार को कई दिग्गज नेता अपनी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे। और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।बीजेपी से शनिवार को मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद रविवार को गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा है।

रविवार को ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी बलिया भी प्रचार करते नजर आएंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज भी बलिया में सभा करेंगे। बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियों के दिग्गज भी चुनावी मैदान में होंगे। सपा और सुभासपा गठबंधन की भी संयुक्त सभा होने वाली है। रविवार को ही नुक्कड़ एवं जनसभा का आयोजन किया गया है।अमित शाह की 2 जनसभा- बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में अमित शाह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह एक बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

वहीं फेफना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के समर्थन में चितबड़ागांव में सिनेमा हॉल के पास स्थित मैदान में गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे।बैरिया में राजनाथ सिंह की सभा- रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को क्षेत्र के इब्राहिमाबाद के पशु मेला के मैदान में भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल के पक्ष सभा करेंगे। संसदीय कार्य राज्यमंत्री और बैरिया के भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी हो गई है। यह रक्षामंत्री की दूसरी चुनावी जनसभा है।केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और लोकसभा क्षेत्र गोड्डा (झारखंड) के सांसद निशिकांत दूबे रविवार को बलिया आएंगे।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के समर्थन में शाम 4 बजे बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के कंसपुर दियारा में काली मंदिर के पास जनसंवाद करेंगे। वहीं सांसद निशिकांत दुबे राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के साथ ग्रामसभा शेर के रामलीला मैदान में और अगरसंडा चट्टी परआयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।सिकंदरपुर में MP के सीएम शिवराज- पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहराजपुर छतरसड़ में रविवार को दो बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम है।

वह भाजपा विधायक और प्रत्याशी संजय यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।सपा-सुभासपा की संयुक्त सभा- रविवार को ही सपा सुभासपा की भी संयुक्त जनसभा और नुक्कड़ सभा होने वाली है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी महेंद्र चौहान के पक्ष में जनसभा होने वाली है। जहां मुख्य अतिथि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर होंगे।इसके अलावा बीजेपी से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या भी सभा में शामिल होंगे।वहीं फेफना विधानसभा में जनता दल यु के प्रदेश अध्यक्ष लललन सिंह अपने प्रत्याशी अवलेश सिंह के प्रचार में 

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!